Categorized | लखनऊ.

अयोध्या, काशी, मथुरा, चित्रकूट के महत्व का ज्ञान नहीं हैं अखिलेश यादव को - मनीष शुक्ला

Posted on 23 October 2017 by admin

लखनऊ 22 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि सैफई को सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश और सैफई उत्सव को भारत की संस्कृति समझने वालों को अयोध्या, काशी, मथुरा और चित्रकूट के महत्व और वहां से भारतवासियों सी जुड़ी भावनाओं से क्या सरोकार? प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि सपा शासन में प्रदेशवासियों ने तुष्टिकरण एवं अपराध की राजनीति को देखा है। योगी सरकार की विकास की राजनीति को अखिलेश यादव बर्दाश्त नही कर पा रहे है।
श्री शुक्ला ने कहा कि 6 माह में योगी सरकार के विकासपरक कार्यो से उत्तर प्रदेश में आमूल-चूल परिवर्तन मूर्तरूप में दिखाई पड़ रहा है। किसानों के कर्ज माफ हुए है, गन्ना किसानों का 95 प्रतिशत भुगतान हो गया है, गेंहूॅ की रिकार्ड खरीद हुई है, धान क्रय का बड़ा लक्ष्य रखा गया है, बीपीएल परिवारों को मुफ्त विद्युत कनेक्शन दिया जा रहा है। ट्रांसफारमर अपग्रेड किये जा रहे है, 88 हजार किलोमीटर सड़क गड्डामुक्त की गई। अपराधियों पर कडी कार्यवाही की जा रही है, 22 दुर्दांत अपराधी पुलिस के साथ मुठभेंड में मारे गए है। तमाम विकास योजनाये चलाई जा रही है। भ्रष्टाचार पर कडे प्रहार हो रहे है।
श्री शुक्ल ने कहा कि अयोध्या, काशी मथुरा, चित्रकूट हमारे आस्था के ही केन्द्र नही बल्कि हमारी सभ्यता, संस्कृति के स्रोत है। इनका विकास केवल धर्म, संस्कृति सभ्यता का विकास नहीं बल्कि पर्यटन का विकास है। जिससे प्रदेश की जनता के आर्थिक हित की भी पूर्ति होगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in