Categorized | लखनऊ.

खादी फाॅर नेशन, खादी फाॅर फैशन की नई नीति के साथ खादी- सत्यदेव पचैरी

Posted on 11 October 2017 by admin

55 हजार नौजवानों को कर्ज पर 25 से 35 फीसदी सब्सिडी देकर बनाएगें उद्यमी
लखनऊ 10 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय के जनसहयोग केन्द्र पर खादी ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचैरी ने कहा कि खादी युवाओं में लोेकप्रिय हो और देश की पहिचान बने हम इस नीति पर काम कर रहे है। खादी को लोकप्रिय और जनप्रिय बनाने के लिए खादी समितियों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
खादी ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचैरी सुबह 11 बजे से प्रदेश उपाध्यक्ष जसवन्त सैनी एवं प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह के साथ जनसमस्याओं के समाधान में जुटे। सरकार और संगठन के समन्वय से जनसमस्याओं का अनवरत क्रम जारी है।
खादी ग्रामोद्योग मंत्री सत्यदेव पचैरी ने पत्रकारों के प्रश्नों के जबाब देते हुए हुए कहा कि खादी विभाग नई खादी नीति बना रहा है, खादी समितियों को प्रोत्साहन देकर खादी को लोकप्रिय एवं जनप्रिय बनाने पर काम आगे बढ रहा है। सरकार ने खादी पर 15 प्रतिशत की छूट दी है, जो पूरे वर्ष जारी रहेगी। इसके साथ ही कतिन बुनकरों को भी 5 प्रतिशत अतिरिक्त दिया जाएगा। खादी के साथ सोलर उत्पाद और पौली खादी पर भी 15 फीसदी की छूट रहेगी। यह छूट केवल उत्तर प्रदेश में उत्पादित खादी पर ही होगी, जिससे प्रदेश में खादी उत्पादन को प्रोत्साहन मिले। उत्पादन बढाने और उद्यमी बनाने के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के द्वारा अब तक प्रदेश को 1 से 11 करोड़ अनुदान मिलता है। जो इस वर्ष बढकर 278.93 करोड़ हो गया है। 15 अक्टूबर तक आॅनलाइन आवेदन स्वीकर करके लगभग 55 हजार नौजवानों को उद्यमी बनाया। रोजगार के लिए ऋण पर 25 फीसदी अनुदान होगा, महिला एवं अनुसूचित जाति को ऋण में 35 फीसदी का अनुदान दिया जाएगा। प्रत्येक बैंक ब्रान्च को कम से कम एक अनुसूचित जाति के आवेदक को ऋण देना अनिवार्य होगा। बैंको को स्पष्ट निर्देश दिए गए है कि विभाग द्वारा भेजे आवेदनों पर कर्ज देने में कोताही न बरते।
प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ0 राकेश त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कार्यसमिति बैठक के दृष्टिगत दिनांक 11 व 12 अक्टूबर को जनसहयोग केन्द्र बन्द रहेगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in