भाजपा प्रदेश कार्यसमिति 11 व 12 अक्टूबर को कानपुर में

Posted on 11 October 2017 by admin

प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
लखनऊ 10 अक्टूबर 2017, उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति कानपुर में 11 व 12 अक्टूबर को होगी। 11 अक्टूबर को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक व 12 अक्टूबर को प्रदेश कार्यसमिति होगी। कार्यसमिति की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी करेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री मा0 योगी आदित्यनाथ जी रहेंगे।
कार्यसमिति का एजेण्डा गत कार्यवाही की पुष्टि, पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी कार्यक्रम की समीक्षा, स्थानीय निकाय चुनाव, सहकारिता चुनाव, राजनैतिक प्रस्ताव एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा है। कार्यसमिति में 12 अक्टूबर को 04 सत्र होंगे।
कार्यसमिति बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय, प्रदेश प्रभारी मा0 ओम प्रकाश माथुर, राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) मा0 शिव प्रकाश, प्रदेश के निवासी राष्ट्रीय पदाधिकारीगण, महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल , प्रदेश पदाधिकारी एवं सभी कार्यसमिति में अपेक्षित महानुभाव उपस्थित रहेगें।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in