Categorized | लखनऊ.

हमारी पार्टी सत्य के साथ है अन्याय के खिलाफ है - रीता बहुगुणा जोशी

Posted on 07 October 2017 by admin

07 अक्टूबर को जन सहयोग केन्द्र पर कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा रहेंगे उपस्थित
05-4लखनऊ 06 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं का निराकरण कैबिनेट मंत्री श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी ने किया। ज्यादा शिकायते पूर्व शासन काल में जमीनों पर कब्जे को लेकर थी। जिसको देखकर यह लगता है कि कोई गांव, ब्लाक, तहसील ऐसी नही है जहां पूर्ववर्ती सरकार के लोगों द्वारा जमीनों पर कब्जे न किये गये हो और गरीबों को प्रताड़ित न किया गया हो।
पत्रकारों से वार्ता करते हुए कैबिनेट मंत्री रीता जोशी ने कहा कि जब प्रधानमंत्री जी ने स्वच्छता का अभियान छेड़ा था, तो स्वच्छता केवल भौतिक ही नहीं वो पूरी कार्यप्रणाली में कार्यशैली में सबमें शुद्धता की बात थी। हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ इतनी बड़ी जंग लड़ रही है। भ्रष्टाचार के प्रति हमारी सरकार जीरों टालरेंस रखती हैं हमलोग एक लोकतान्त्रिक सरकार चला रहे हैं, किसी भी भ्रष्ट अधिकारी को छोड़ा नहीं जायेगा।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यदि व्यक्ति की सोंच सही तभी संभव है जब वातावरण भी स्वच्छ होगा, यही सोंच हमारे प्रधानमंत्री जी की तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी एवं हम सबकी है। जनसुनवाई में मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरी जनसमस्याओं के निराकरण में मौजूद रहे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 07 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापित एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in