Categorized | लखनऊ.

अपनी दरकी जमीन सहेजने की नाकाम कवायद में जुटे राहुल गांधी - डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 07 October 2017 by admin

लखनऊ 06 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अमेठी दौरे से पूर्व कांग्रेस के युवराज के अमेठी दौरे को दरकती राजनीतिक जमीन बचाने की कवायद बताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि सैर सपाटा छोड़ कर अपने बदहाल संसदीय क्षेत्र में पहुॅचे राहुल गांधी अमेठी में कराए गए विकास कार्य गिना रहे है, जबकि विकास को दिखाने या बताने की जरूरत होती ही नही विकास तो अपनी गाथा खुद गाता है।
प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि आमतौर पर कांग्रेस के युवराज सैर सपाटा छोडकर सिर्फ राजनीतिक पर्यटक के तौर पर ही उत्तर प्रदेश आते है। केन्द्रीय मंत्री श्रीमति स्मृति ईरानी द्वारा अमेठी में सतत सम्पर्क, सम्बाद और विकास ने राहुल गांधी की राजनीतिक जमीन हिला दी है। यही कारण है भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 अमित शाह जी के प्रस्तावित अमेठी दौरे से पूर्व युवराज का अमेठी जाना पुश्तैनी साख बचाने की विवशता बन गया है लेकिन अमेठी का मन कमल खिलाने का बन चुका है।
श्री पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सुख, समृद्धि और स्वाभिमानी संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस और सपा, बसपा जैसे क्षेत्रीय दलो की जातिवादी और तुष्टिकरण की राजनीति से मुक्त हो रहा देश मजबूत अर्थ व्यवस्था के साथ आगे बढा है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि सिंचाई योजना, ऋणमाफी, गन्ना किसानों का भुगतान, गेंहू और धान के क्रय केन्द्र, खाते में तुरन्त भुगतान जैसी सुविधाओं से किसान की आर्थिक समृद्धि हुई है। प्रदेश में बेटी सुरक्षित है, रोजगार के लिए अवसर सृजित हो रहे है।
श्री पाण्डेय ने कहा कि दस वर्ष की यूपीए सरकार के युवराज अपनी सारी ऊर्जा मोदी जी के विरोध में लगाए है। वह अपनी नीतियों और नियत में सुधार करें तो कांग्रेस की भी दशा सुधरेगी, उन्हें छुट्टियां छोडकर अमेठी भी नही जाना पडेगा और देश को रचनात्मक और सृजनात्मक विपक्ष भी मिल जाएगा, जो विकास पथ पर बढ रहे देश में सहयोगी होगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in