Categorized | लखनऊ.

नई आबकारी नीति लागू होने से राजस्व दूना हो जायेगा - जय प्रताप सिंह

Posted on 05 October 2017 by admin

06 अक्टूबर को जन सहयोग केन्द्र पर कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी रहेंगी उपस्थित
jan-sunvai_1लखनऊ 05 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह उपस्थित रहे। जनसहयोग केन्द्र पर आये हुए लोगो की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को उसके निस्तारण के लिए आदेश दिये।
श्री सिंह ने दोपहर 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसमस्याओं का निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरि जनसमस्याओं के निराकरण में जुटे रहे।
नयी आबकारी नीति पर पूछे गये प्रश्न का जबाब देते हुये आबकारी मंत्री ने कहा कि नयी आबकारी नीति लागू करने में अभी लगभग दो महीने का समय लगेगा, नयी आबकारी नीति लागू हो जाने से प्रदेश में आबकारी विभाग से होने वाला राजस्व लगभग दुगना हो जायेगा।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 06 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति व कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in