Categorized | लखनऊ.

जन सहयोग केन्द्र पर औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना उपस्थित रहे

Posted on 04 October 2017 by admin

05 अक्टूबर को जन सहयोग केन्द्र पर कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह रहेंगे उपस्थित
2_photo_1लखनऊ 04 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में जन सहयोग के अनवरत कार्य में जुटी सरकार एवं संगठन के समन्वय से जनता की समस्याओं का समाधान जारी है। समस्या समाधान के क्रम में औद्योगिक विकास कैबिनेट.मंत्री सतीश महाना ने जनसहयोग केन्द्र पर जनता की समस्याओं का निराकरण किया।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू राम निषाद एंव प्रदेश मंत्री शंकर गिरि सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनसमस्याओं के समाधान में जुटे।
श्री महाना ने कहा कि जनता दरबार में जनता से सीधा सम्वाद और जनता की सेवा ही भाजपा की नीति और सरकार का संकल्प हैं। विगत, 14 वर्षों की समस्याओ से जुझते प्रदेश में अब न्याय के लिए विश्वास जागृत हुआ है। आपसी विवाद, नौकरियों, पारिवारिक विवाद की समस्याओं सहित थानों की समस्याएं भी लेकर लोग आए जिनके निराकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। श्री महाना ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक वातावरण तैयार करने पर हम काम कर रहे है। प्रदेश में औद्योगिक वातावरण निर्माण युवाओं को रोजगार ओर प्रदेश की आर्थिक समृद्धि की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 05 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरी एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in