Categorized | लखनऊ.

सरकार की योजनाएं मण्डल, सेक्टर, बूथ तक पहॅुचाना है- सुनील बंसल

Posted on 04 October 2017 by admin

स्वच्छता आन्दोलन को और आगे बढाकर आदत में लाना हैं

2लखनऊ 04 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी केन्द्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं लेकर जनता के बीच पहुॅचेगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि मण्डल, सेक्टर और बूथ पर ध्यान केन्द्रित कर संगठन का विस्तार करना है। बैठक को प्रदेश महामंत्री तथा कानपुर बुन्देलखण्ड के प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने भी सम्बोधित किया।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कानपुर में 52 विधानसभाओं के विस्तारको की बैठक में कहा कि केन्द्र की मोदी जी की सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों पर आम जनमानस में अच्छा वातावरण बना हुआ है। गेंहूँ की एवं धान की खरीद के निर्णय से किसानों में प्रसन्नता है। प्रधानमंत्री द्वारा देश में गरीबों को निशुल्क बिजली देने की सौभाग्य योजना एवं उज्जवला जैसी योजनाओं से गरीब एवं गांवो में प्रसन्नता का वातावरण है। इन योजनाओं के बारे में भी आम जनमानस को आप जागरूक करें। हम सब के बीच में लगातार संपर्क होता रहना चाहिये जिससे की केन्द्र और प्रदेश दोनों सरकारों के प्रति जो अच्छा वातावरण जनमानस में बना है उसे और आगे बढ़ाया जा सके।
श्री बंसल ने कहा कि जैसा कि आप सबको जानकारी है कि प्राथमिक विद्यालयों को गोद लेकर उनकी व्यवस्था सुधारने की दिशा में भाजपा पदाधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। आप देखे कि कोई भी पदाधिकारी या प्राथमिक विद्यालय इससे छूटे नही। इसके अतिरिक्त सामाजिक दृष्टि से और भी क्या अतिरिक्त पहल हो सकती है इस बारे में भी आप लोग लगातार सोचते रहें। स्वच्छता एक आन्दोलन के रूप में अब साकार होने लगा है, इसको लगातार और आगे बढ़ाना है और हम सबकी आदत में लाना है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in