Categorized | लखनऊ.

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति 11 व 12 अक्टूबर को कानपुर में तय

Posted on 04 October 2017 by admin

लखनऊ 04 अक्टूबर 2017, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 11 एवं 12 अक्टूबर को कानपुर में होगी। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के प्रथम दिन 11 अक्टूबर को प्रदेश पदाधिकारी बैठक तथा दूसरे दिन 12 अक्टूबर को पूरी कार्यसमिति की बैठक होगी जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी करेगंे।
भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल तथा प्रदेश महामंत्री एंव कानपुर क्षेत्र प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने क्षेत्रीय बैठक को सम्बोधित करते हुए कानपुर में कहा कि प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 11 एवं 12 अक्टूबर को कानपुर में होगी। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के प्रथम दिन 11 अक्टूबर को प्रदेश पदाधिकारी रहेंगे तथा दूसरे दिन 12 अक्टूबर को पूरी कार्यसमिति रहेगी। प्रदेश कार्यसमिति की तैयारियों के लिए सभी व्यवस्थाओं के लिए समितियां गठित करके तथा प्रत्येक व्यवस्था की तैयारियों का बारीकी से रोडमैप तैयार कर काम में जुटे। कार्यसमिति तैयारी टीम की अगली बैठक कार्यक्रम स्थल पर 8 अक्टूबर को होगी।
श्री सुनील बंसल ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की व्यवस्था बेहतर हो इसके लिए प्रमुख लोंगो को दिशा निर्देश दिये। पूरी बैठक की तैयारियों को आवास, यातायात, पंजीयन, अतिथि, भोजन, जलपान, मंच, प्रेस-मीडिया, सजावट, चिकित्सा, स्वागत, सुरक्षा, स्वच्छता एवं पार्किंग, इन भागों में बांटकर हर व्यवस्था का एक प्रमुख बनाने का निर्णय लिया गया है। यह सभी व्यवस्था प्रमुख आवश्यकता अनुसार अपनी टीम बनायेंगें।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in