Categorized | लखनऊ.

बी.एस.पी. द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति-दिनांक 03.10.2017

Posted on 03 October 2017 by admin

(1) उत्तर प्रदेश में लगातार बिगड़ती हुई कानून-व्यवस्था गहरी चिन्ता का विषय, जिस कारण ही यहाँ प्रदेश में जातिवादी, साम्प्रदायिक घटनाओं के बाद अब राजनीतिक हत्याओं का भी दौर शुरू हो गया है।
(2) बी.एस.पी. के कर्मठ साथी श्री राजेश यादव (ज़िला भदोही) की इलाहाबाद में गोली मारकर की गई हत्या ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गम्भीर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है।
(3) गुजरात में बीजेपी की यात्रा के दौरान् ही दलित युवकों को जुल्म-ज्यादती का शिकार बनाकर एक दलित युवक की नृशंस हत्या अत्यन्त निन्दनीय: बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व संासद व पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सुश्री मायावती जी।

लखनऊ, 03 अक्टूबर 2017: बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व संासद व पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सुश्री मायावती जी ने उत्तर प्रदेश में लगातार बिगड़ती हुई कानून-व्यवस्था पर गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुये कहा कि प्रदेश में जातिवादी, साम्प्रदायिक घटनाओं के बाद अब राजनीतिक हत्याओं का भी दौर शुरू हो गया है जिसका ही दुष्परिणाम है कि बी.एस.पी. के कर्मठ साथी श्री राजेश यादव (ज़िला भदोही) की इलाहाबाद में गोली मारकर हत्या कर दी गयी है।
सुश्री मायावती जी ने आज जारी एक बयान में कहा कि श्री राजेश यादव कर्मठ बी.एस.पी. कार्यकर्ता थे तथा इसी बार भदोही की ज्ञानपुर सीट से विधानसभा का आमचुनाव लड़े थे। उनकी हत्या ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गम्भीर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है।
इस घटना को गम्भीरता से लेते हुए सुश्री मायावती जी ने बी.एस.पी. प्रदेश अध्यक्ष श्री रामअचल राजभर, बी.एस.पी. विधायक दल के नेता श्री लालजी वर्मा व वरिष्ठ नेता श्री अम्बिका चैधरी इन तीन-सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल को तत्काल मिर्ज़ापुर मण्डल के अन्तर्गत भदोही ज़िला जाने का निर्देश दिया है जो मृतक परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना देने के साथ-साथ उन्हें न्याय दिलाने का भी भरोसा दिलायेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से दोषी लोगों की तत्काल गिरफ्तारी व उन्हें सख्त सजा दिलाने की माँग की।
सुश्री मायावती जी ने कहा कि इस जघन्य हत्या के अलावा दशहरा त्योहार व मुहर्रम के दौरान् भी उत्तर प्रदेश के लगभग एक दर्जन से अधिक ज़िलों में तनाव व हिंसा की वारदातें हुईं हैं, जो अपराध-नियंत्रण व कानून-व्यवस्था के मामले में श्री योगी सरकार की विफलता को साबित करती है।
उन्होंने कहा कि खासकर बीजेपी-शासित राज्यों में कट्टरवादी साम्प्रदायिक व जातिवादी तत्वों द्वारा सरकारी संरक्षण में हर स्तर पर आपराधिक कृत्य किया जा रहा है जिस कारण समाज में काफी ज्यादा जातिवादी, साम्प्रदायिक व राजनीतिक तनाव का माहौल है। इसका ही परिणाम है कि गुजरात में बीजेपी की यात्रा के दौरान् ही दलित युवकों को जुल्म-ज्यादती का शिकार बनाकर एक दलित युवक की कल नृशंस हत्या कर दी गयी। गुजरात की बीजेपी सरकार द्वारा दोषियों को सख्त सजा दिला पाने में विफलता का ही परिणाम है कि इस प्रकार की दलित विरोधी जघन्य घटनायें रूकने का नाम नहीं ले रहीं है।

जारीकर्ता:
बी.एस.पी. उ.प्र. राज्य कार्यालय
12, माल एवेन्यू, लखनऊ

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in