Categorized | लखनऊ.

डायवर्जन रूट की साफ-सफाई एवं मरम्मत के दिये निर्देश

Posted on 27 September 2017 by admin

आठवीं मोहर्रम के जुलूस के बदले रास्ते पर आयुक्त तथा आई जी ने भी लगायी मोहर-
लखनऊ-27 सितम्बर 2017, मण्डलायुक्त श्री अनिल गर्ग ने मोहर्रम के जुलूस के डायवर्जन रूप पर साफ-सफाई, नाली, खण्डजा , बालू एवं चूना आदि डालकर सुगम किये जाने के निर्देश नगर निगम को दिये है।
मण्डलायुक्त ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय व अस्पताल के सामने जुलूस न निकालने के दिशा निर्देशों के क्रम में शिया समाज के धर्म गुरूओं एवं जिला प्रशासन-पुलिस के मध्य विगत दिवस बैठक सम्पन्न हुई थी जिसमें रूट डायवर्जन पर दोनो पक्षों समाज, रोगियो के हित में लिखित सहमत दी। इससे अस्पताल के रोगियों, तीमरदारो एवं चिकित्सकों को सहूलियत रहेगी। नये रूट पर सारी व्यवस्थाए चाक चैबन्द रहेगी ताकि किसी प्रकार की असुपिधा न हो।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री जय नारायण सिंह, जिलाधिकारी लखनऊ श्री कौशलराज शर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार, नगर आयुक्त श्रभ् उदयराज सिंह, सहित पुलिस, नगर निगम, यातायात के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in