Categorized | लखनऊ.

सुरेश राणा ने भाजपा मुख्यालय पर जनसमस्याओं का किया निवारण

Posted on 28 September 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर चलने वाला जन सहयोग केन्द्र दिनांक 28 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक स्थगित रहेगा।

39लखनऊ 27 सितम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा उपस्थित रहे। जनसहयोग केन्द्र पर आये हुए लोगो की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को उसके निस्तारण के लिए आदेश दिये।
श्री राणा ने दोपहर 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसमस्याओं के निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरी जनसमस्याओं के निराकरण में उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर चलने वाले जन सहयोग केन्द्र पर दिनांक 28 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक जन सुनवाई स्थगित रहेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष तथा जन सुनवाई केन्द्र के प्रभारी डा0 राकेश त्रिवेदी ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि दुर्गा पूजा एवं दशहरा त्यौहार के कारण 28 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक जन सुनवाई को स्थगित रखा गया है। पुनः 03 अक्टूबर से जन सेवा केन्द्र अपने पूर्व निर्धारित समय और क्रमानुसार चलेगा।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 03 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी एवं प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in