Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय द्वारा 16 नगर निगम एवं जिलों के चुनाव प्रभारी घोषित

Posted on 28 September 2017 by admin

लखनऊ 27 सितम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी उ0प्र0 की एक आवश्यक बैठक स्थानीय निकाय चुनाव की दृष्टि से आज प्रदेश कार्यालय में आहुत की गयी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं स्थानीय निकाय प्रदेश चुनाव प्रभारी जेपीएस राठौर ने बताया कि आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय की अध्यक्षता में आगामी निकाय चुनाव की तैयारियांे के सम्बन्ध में बैठक हुई।
03पत्रकारांे से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा आगामी निकाय चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता की एकाग्रता, श्रम, निष्ठा व ध्येय के आधार पर ही हम अपनी विजय पताका फहरायेंगे। नगर निगम में पार्टी का प्रदर्शन हमेशा अच्छा रहा है। इस बार हम से अपने कार्यकर्ताओं के दम पर हम निकाय चुनाव में और अच्छा प्रबंध करेंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्रनाथ पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, स्थानीय निकाय प्रभारी जेपीएस राठौर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 रमापति राम त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, सलिल विश्नोई, अशोक कटारिया, पंकज सिंह, विद्यासागर सोनकर के साथ-साथ सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय संगठन मंत्री क्षेत्रीय, क्षेत्रीय समन्वयक, जिला व महानगर प्रभारी एवं समन्वयक उपस्थित थे।
श्री राठौर ने बताया आगामी निकाय चुनाव के कार्यक्रम की प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल जी ने तैयारियों की समीक्षा की और पार्टी के आगामी कार्यक्रम पर चर्चा की।
ऽ भारतीय जनता पार्टी ‘स्वच्छता ही सेवा’ है के नारे के साथ 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक वार्डशः स्वच्छता अभियान चलायेगी।
ऽ स्वच्छता मैराथन का आयोजन किया जायेगा। 2 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक मैराथन का आयोजन होगा प्रत्येक जिले के प्रभारी मंत्री या पार्टी पदाधिकारी कार्यक्रम में रहेंगे।
ऽ विकास सम्पर्क अभियान 13 से 15 अक्टूबर तक चलाया जायेगा। इस अभियान के तहत प्रत्येक वार्ड में घर-घर सम्पर्क ‘‘चलो विकास का दीप जलाये अपने वार्ड में भाजपा लाये’’ के नारे के साथ किया जायेगा।
ऽ विकास ज्योति उत्सव 18 अक्टूबर को मनाया जायेगा इस कार्यक्रम में बैलून लालटेन को हर निकाय क्षेत्र से उड़ाया जायेगा।
ऽ घर-घर जाओं वोट बढ़ाओं अभियान के तहत 29 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक घर-घर से जाकर वोटर बढ़ाने के लिए फार्म भरवाकर बीएलओ के पास जमा कराया जायेगा।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय द्वारा 16 नगर निगम एवं जिलों के चुनाव प्रभारी घोषित किये गये -
नगर निगम प्रभारी:- गाजियाबाद डा0 रमापति राम त्रिपाठी, मेरठ श्री विजय बहादुर पाठक, मुरादाबाद श्री शिवनाथ यादव एवं श्री जसवन्त सैनी, सहारनपुर श्री विजयपाल सिंह तोमर, अलीगढ़ श्री बाबूराम निषाद एवं श्री रवीन्द्र भड़ाना, आगरा श्री अश्विनी त्यागी, बरेली श्री पंकज सिंह, फिरोजाबाद श्री विरेन्द्र सिंह सिरोही, श्रीमती सीमा द्विवेदी, मथुरा श्री मानवेन्द्र सिंह, लखनऊ श्री अशोक कटारिया, अयोध्या श्री हरद्वार दूबे, झांसी श्री विद्यासागर सोनकर, कानपुर श्री सत्यदेव सिंह, श्री पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, वाराणसी श्री सलिल विश्नोई, इलाहाबाद श्री अशोक धवन, श्री अरूण पाठक, गोरखपुर श्री राम नरेश अग्निहोत्री
जिला प्रभारी:- लखनऊ जिला श्री अजय त्रिपाठी, फैजाबाद श्री सुधीर सिंह ‘सिद्धू’, रामपुर श्री अजीत चैधरी, मुरादाबाद जिला डाॅ0 मनन कौशल, शामली श्री नीरज शर्मा, अमरोहा श्री कमलेश सैनी, बिजनौर श्री मोहित बेनीवाल, सहारनपुर जिला श्री तेजेन्द्र निर्वाल, मुजफ्फरनगर श्री राजीव गुम्बर, मेरठ जिला श्री बृजेश सिंह, गाजियाबाद जिला श्री अनिल खेडा, हापुड़ ठा0 हरीश सिंह, गौतमबुद्धनगर श्री मयंक गोयल, बागपत श्री अशोक कंसल, सम्भल श्री गोपाल अंजान, बुलन्दशहर श्री मनोज गुप्ता, आगरा जिला श्री ऋषिपाल, मथुरा श्री नत्थी सिंह, फिरोजाबाद जिला श्री राहुल चतुवेंदी, एटा श्री राहुल राठौर, अलीगढ़ जिला श्री राजकुमार चाहर, हाथरस श्री अर्जुन सिंह, मैनपुरी श्री अश्वनी भारद्वाज, कासगंज श्री मानवेन्द्र सिंह, बरेली जिला श्री राणा प्रताप सिंह, शाहजहाँपुर श्री रामगोपाल मिश्र, पीलीभीत श्री हर्षवर्धन आर्य, बदायूँ श्री दुर्विजय सिंह शाक्य, कानपुर ग्रामीण डाॅ0 बीना आर्या, कानपुर देहात श्री देवेश कुमार, इटावा श्री मुखलाल पाल, कन्नौज श्री भूदेव राजपूत, फर्रूखाबाद श्री बनवारी लाल दोहरे, फतेहपुर श्री अविनाश सिंह चैहान, औरैया श्री पर्वत सिंह यादव, झांसी जिला श्री उदय सिंह पिण्डारी, बांदा श्री बृजकिशोर गुप्ता, महोबा श्री अखिलेश श्रीवास्तव, चित्रकूट श्री राजेश्वर सिंह, हमीरपुर श्री देवेन्द्र शुक्ला, जालौन श्री मुरारी सिंह, ललितपुर श्री संतोष गुप्ता, वाराणसी जिला श्री सुरेश सिंह, गाजीपुर श्री दिलीप सिंह पटेल, प्रतापगढ़ श्री काशी तिवारी, भदोही श्री प्रभाशंकर पाण्डेय, जौनपुर श्री सुशील त्रिपाठी, सुल्तानपुर श्री अवधेश मिश्र, अमेठी श्री गिरधारी सिंह, इलाहाबाद जिला (यमुनापार) श्री संतोष शुक्ल, प्रयाग जिला (गंगापार) श्री राणा प्रताप सिंह, चन्दौली श्री ओमप्रकाश गोयल, कौशाम्बी श्री कन्हैया मिश्र, मीरजापुर श्री महेश्वर जी, सोनभद्र श्री अशोक तिवारी, गोरखपुर जिला श्री मारकण्डेय शाही, संतकबीर नगर श्री प्रेमचन्द्र मिश्रा, बस्ती श्री जनार्दन गुप्ता, सिद्धार्थनगर श्री रामजियावन मौर्य, महराजगंज डा0 धर्मेन्द्र सिंह, देवरिया श्री घनश्याम पटेल, कुशीनगर श्री चिरंजीव चैरसिया, आजमगढ़ श्री अजय सिंह गौतम, मऊ श्री विनोद राय, बलिया श्री त्रयम्बक त्रिपाठी

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in