Categorized | लखनऊ.

जन सहयोग केन्द्र पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह उपस्थित रहे

Posted on 26 September 2017 by admin

27 सितम्बर को जन सहयोग केन्द्र पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा रहेंगे उपस्थित
123लखनऊ 26 सितम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं का निराकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह ने किया। जन सहयोग केन्द्र पर 183 समस्याओं का शिकायती पत्र आया जिसमें लगभग 110 समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया।
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने दोपहर 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनसमस्याओं का निस्तारण किया। जन सुनवाई में मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष जसवन्त सैनी एंव प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र जनसमस्याओं के निराकरण में मौजूद रहे।
इस अवसर पर पत्रकारों के सवाल का जबाव देते हुए श्री सिंह ने कहा कि जन सहयोग केन्द्र पर प्रत्येक दिन सरकार का कोई न कोई मंत्री उपस्थित रहता है। वह जनता की समस्याओं का निराकरण तुरंत करने का प्रयास करता है। इसके तहत आज लगभग 183 लोगों ने विभिन्न तरह की समस्याओं का जिक्र मा0 मंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत किया।
मा0 मंत्री जी ने कहा कि भाजपा एक विचार व मिशन के लिए काम करती है। उस दिशा में पार्टी के कार्यकर्ता अनवरत रूप से लगे है। सरकार गांव, गरीब, किसान की खुशहाली के लिए प्रयत्नशील है इसके लिए तमाम तरह के लोक कल्याणकारी कार्यक्रम चलाये जा रहे है। जिसका लाभ आम जनमानस उठा रहा है। श्री सिंह ने पत्रकारों सवालों के जबाब में कहा कि रचनात्मक कार्यो से मानसिक व शरीरिक विकास होता है। जिससे लोगों के सवंर्गीण विकास के साथ-साथ समाज का भी स्वस्थ्य विकास होता है। इस तरह के कार्यक्रमों से दबी हुई प्रतिभाओं की प्रतिभा का प्रदर्शन होता है। जिससे वह आगे चलकर समाज के लिए हितकारी होते है।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कल दिनांक 27 सितम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरि एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

May 2024
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in