Categorized | लखनऊ.

विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया

Posted on 26 September 2017 by admin

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी स्थित विश्व प्रसिद्ध शिक्षा के केन्द्र बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय(बीएचयू) में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पुलिस प्रशासन द्वारा केन्द्र/प्रदेश सरकार के इशारे पर शांतिपूर्ण धरना दे रहीं छात्राओं पर बर्बर लाठीचार्ज एवं फायरिंग की घटना के विरोध में आज जिला/शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष श्री बोधलाल शुक्ला एवं श्री गौरव चौधरी के नेतृत्व में विरोध मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का पुतला फूंका गया।
photo-demonstration-against-bhu-incident-by-dcc-and-ccc-lko-002 यह जानकारी देते हुए जिला कंाग्रेेस कमेटी के प्रवक्ता दीपेन्द्र मिश्रा ने बताया कि अपरान्ह जिला एवं शहर कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में घटी छात्र-छात्राओं पर बर्बर लाठीचार्ज की घटना के विरोध में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने हेतु प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एकत्रित होकर जुलूस की शक्ल में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जीपीओ की ओर बढ़ रहे थे जहां भारी पुलिस बल का प्रयोग करते हुए रास्ते में रोका गया, जहां सभी कांग्रेसजन एवं पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। इसके उपरान्त मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध किया गया।
श्री मिश्रा ने बताया कि रास्ते में रोके जाने पर कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने कहा कि आज जिस प्रकार वाराणसी में विश्व प्रसिद्ध शिक्षा के केन्द्र में छात्राओं का उत्पीड़न किया जा रहा है, उन पर लाठियां बरसायी जा रही हैं पुलिस द्वारा फायरिंग की जा रही है, इससे पूरे विश्व में भारत की छवि धूमिल हो रही है। एक तरफ केन्द्र और प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा की बात करती है बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ का नारा दिया जा रहा है, कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए थाने खोलने की बात की जा रही है वहीं प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में जिस प्रकार छात्राओं के साथ अमानवीय घटना हुई है निन्दनीय है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गौरव चौधरी ने कहा कि छात्र-छात्राओं पर एक तरफ जहां प्रदेश सरकार के इशारे पर लाठियां और गोलियां बरसायी जा रही हैं और शिक्षा के केन्द्र को जंग का मैदान बना दिया गया है। प्रदेश सरकार पूरी तरह लेाकतंत्र की हत्या करने पर अमादा है। श्री चौधरी ने मांग की है कि छात्र-छात्राओं पर लाठी-गोली बरसाने के बाद लगभग 1200 छात्र-छात्राओं पर फर्जी तरीके से जिस प्रकार आपराधिक मुकदमें दर्ज किये गये हैं उन्हें प्रदेश सरकार तत्काल बिना शर्त वापस ले और कुलपति को तत्काल बर्खास्त किया जाय।
शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष श्री बोधलाल शुक्ला एडवोकेट ने कहा कि नवरात्र के पावन अवसर पर शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा के इस पवित्र पर्व पर छात्राओं पर लाठीचार्ज और गोलियां चलाकर केन्द्र और प्रदेश सरकार ने न सिर्फ आस्था पर चोट ही पहुंचाया है बल्कि शिक्षा के इस विश्व प्रसिद्ध केन्द्र को बदनाम करके भारत का विश्व में मान गिराने का कार्य किया गया है। उन्होने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार बनारस की इस घटना पर पूरे देश और प्रदेश की जनता से माफी मांगे और छात्र-छात्राओं पर जबरिया दर्ज किये गये मुकदमे को बिना शर्त वापस ले। उन्होने कहा कि कल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को जिस प्रकार विश्वविद्यालय जाने से रोका गया और गिरफ्तार किया गया है प्रदेश सरकार का अलोकतांत्रिक कदम है। कांग्रेसजन इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। बीएचयू के कुलपति को बर्खास्त करते हुए तत्काल शिक्षण माहौल बहाल किया जाय।
श्री मिश्रा ने बताया कि आज के विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से श्री विनोद मिश्रा, श्री जीशान हैदर, श्री पंकज तिवारी, श्रीमती संतोष श्रीवास्तव, श्री दीपेन्द्र मिश्रा, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्री अंजनी शुक्ला उर्फ पिण्टू, श्री लुकमान सिद्दीकी, मुन्ना लाल भारती, आर0बी0 सिंह, के0के0 शुक्ला, अचल मेहरोत्रा, राजेन्द्र पाण्डेय, जे0पी0 मिश्रा, प्रदीप कनौजिया, शैलेन्द्र दीक्षित, सूर्यभान यादव, दुर्गाशंकर दुबे, मुशर्रफ इमाम, जावेद मलिक, बी0पी0 सिंह, बी0बी0 सिंह, ओम प्रकाश पाल, मो0 इसरार, आर0पी0 सक्सेना, बसन्त लाल गुप्ता, श्यामनरायन तिवारी, मो0 हाशिम, उमाशंकर यादव, रामगोपाल सिंह, मो0 अयूब सिद्दीकी, गोविन्द सिंह, तनुज तिवारी, सै0 हसन अब्बास, मनोज शुक्ला, रामपाल यादव, जैसराम, मो0 शकील, लालजी यादव, शिवम, तनु यादव सहित सैंकड़ों की संख्या में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in