Categorized | लखनऊ.

समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए भाजपा कृत संकल्पित - मनीष शुक्ला

Posted on 26 September 2017 by admin

लखनऊ 25 सितम्बर 2017 एलपीजी सिर्फ ईंधन नहीं सामाजिक परिवर्तन का माध्यम हो सकता है। पूर्वांचल में गैस बाटलिंग प्लांट, खाद कारखाना और एम्स जैसे कालजयी संस्थान आने से पूर्वांचल ,बिहार और सीमावर्ती नेपाल में भी पलायन रुकेगा। पलायन रुकने से क्षेत्र में न सिर्फ आर्थिक बदलाव आएगा बल्कि यहाँ के नौजवानों के शारीरिक और बौद्धिक क्षमता का सदुपयोग उनके अपने क्षेत्र के लिए भी होगा। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ल ने पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहीं ।
श्री शुक्ल ने केंद्र सरकार द्वारा कांडला से गोरखपुर तक गैस पाइप लाइन बनाने को एक बड़ा क्रांतिकारी कदम बताया ।गोरखपुर में 700 करोड़ की लागत से खुलने वाले सिलेंडर बाटलिंग प्लांट से पूर्वांचल में न केवल सामाजिक और आर्थिक बदलाव आएगा, बल्कि आजीविका के लिए पूर्वांचल और बिहार से नौजवानों का पलायन भी रुकेगा ।
प्रदेश प्रवक्ता ने उज्ज्वला योजना की तारीफ करते हुए बताया कि 1 मई 2016 को बलिया से शुरू हुई उज्ज्वला योजना में करोडों लोगों को लाभ हुआ। गरीब महिलाओं को धुएँ से छुटकारा मिला। उज्जवला योजना समाज में एक बड़ा बदलाव लाई पिछले 17 महीने में 3 करोड़ कनेक्शन दिए गए हैं। इनमें से 42 फिसदी कनेक्शन वंचितों को दिए गए हैं। आने वाले दिनों में यूपी में एक भी गरीब का घर ऐसा नही होगा जहां केन्द्र एवं यूपी सरकार मिलकर स्वच्छ ईंधन ना पहुंचा दें। गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए वितरको का नेटवर्क बढ़ाया जा रहा है। केंद्र सरकार देश में एक लाख से अधिक एलपीजी पंचायतें शुरू करेगी ।
श्री शुक्ल ने कहा केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार रहने से उत्तर प्रदेश का समुचित विकास होगा। प्रदेश सरकार ने मात्र 6 महीने में ही अनेकों कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता के लिए संकल्परत है। समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए भाजपा कृत संकल्पित है ।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in