Categorized | लखनऊ.

सपा का सम्मेलन दिशाहीन एवं प्रेरणाहीन - डाॅ0 मनोज मिश्र

Posted on 24 September 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने सपा के एक दिवसीय प्रान्तीय सम्मेलन को दिशाहीन एवं प्रेरणाहीन बताया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज मिश्र ने सपा के प्रान्तीय सम्मेलन को पूरी तरह से फ्लाप बताया। सपा के सम्मेलन में पराजय की हताशा साफ झलक रही थी।
प्रवक्ता डाॅ मिश्र ने कहा कि अपने संगठन एवं एकता में बिखराव की सपा शिकार रही। सपा पूरी तरह से भ्रमित एवं टकराव की जीती जागती राजनैतिक पार्टी है बल्कि यह एक राजनीतिक दल के बजाय राजनैतिक कुनवे के भ्रम का आभास दिला रही थी तथा समाजवाद से दूर-दूर तक वास्ता नही रखा।
डाॅ0 मिश्र ने कहा कि सपा ने पांच साल के कृत्यों की जनता से माफी नहीं मांगी। यदि सपा अपने कुकृत्यों की जनता से माफी मांग लेती तो शायद जनता माफ कर देती। अब सपा केवल भाजपा का विरोध कर अपने सारे पाप छुपा लेना चाहती है। भाजपा की केन्द्र और प्रदेश की सफल सरकारों की प्रान्तीय सम्मेलन में चर्चा यह सिद्ध करती है कि सपा पर भाजपा की लोकप्रियता का डर सिर चढकर बोल रहा है।
डाॅ0 मिश्र ने कहा कि अच्छा होता यदि इस सम्मेलन में सपा सरकार श्वेत पत्र में आई गलतियांे की चर्चा होती और सपा नेतृत्व तथा सपा सरकार में उत्तर प्रदेश की जनता के साथ हुए अन्याय को स्वीकार करता संगठन की चर्चा होती तथा भविष्य का रोड मैप तैयार होता। केवल भाजपा के विरोध से सपा की दाल नही गलेगी। सपा को अपने गिरेवान में झांकना पडेगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in