Categorized | लखनऊ.

शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना

Posted on 24 September 2017 by admin

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक श्री देवेन्द्र पाण्डेय के आकस्मिक निधन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर, सांसद ने गहरा शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर सांसद की ओर से उपाध्यक्ष डा0 आर0पी0 त्रिपाठी ने पार्थिव सरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्व0 देवेन्द्र पाण्डेय के आकस्मिक निधन की सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री श्री रणजीत सिंह जूदेव, पूर्व मंत्री श्री सत्यदेव त्रिपाठी, श्री हनुमान त्रिपाठी, श्री वीरेन्द्र मदान, श्री ओंकारनाथ सिंह, श्री प्रमोद सिंह, श्री विनोद मिश्रा, श्री अशोक सिंह, प्रदेश कांग्रेस के प्रचार एवं प्रकाशन विभाग के चेयरमैन श्री सुबोध श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस कमेटी बस्ती के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र प्रताप नारायण पाण्डेय आदि वरिष्ठ नेताओं ने स्व0 देवेन्द्र पाण्डेय के आवास गोमतीनगर पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in