Categorized | लखनऊ.

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा बरती गयी लापरवाही पर कुलपति को तत्काल बर्खास्त किये जाने की मांग की

Posted on 24 September 2017 by admin

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी में छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज एवं फायरिंग की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर, सांसद ने कड़ी निन्दा की है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुई इस दुःखद घटना ने भारतीय जनता पार्टी की महिलाओं के प्रति सुरक्षा, सम्मान और प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था की कलई खोल दी है एवं काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा बरती गयी लापरवाही पर कुलपति को तत्काल बर्खास्त किये जाने की मांग की है।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं प्रवक्ता ओंकारनाथ सिंह ने आज जारी बयान में कहा कि शिक्षा का विश्व प्रसिद्ध केन्द्र काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में छेड़खानी जैसे घृणित कृत्य का विरोध कर न्याय पाने के लिए सैंकड़ों छात्राएं जहां सड़कों पर पूरी रात्रि बैठी रहीं और प्रशासन मूकदर्शक बना रहा वहीं कुलपति एवं विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रांगण में हुए इस घृणित कृत्य के विरूद्ध कार्यवाही न करने एवं छात्राओं के इस आन्दोलन पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज एवं फायरिंग कराकर शिक्षा के इस विश्व प्रसिद्ध केन्द्र को दूषित करने में प्रदेश सरकार ने महिलाओं के प्रति अपनी विरोधी मानसिकता को उजागर किया है।
प्रवक्ता ने कहा कि जिस समय इतने बड़े शिक्षण संस्थान में यह सब घटनाएं घटित हो रही थीं जबकि उस समय संसदीय क्षेत्र वाराणसी से सांसद एवं देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं मौजूद रहे और उन्होने इस घटना का कोई भी संज्ञान नहीं लिया। एक तरफ जहां योगी सरकार कन्या भ्रूण हत्या जैसी घटनाओं को रोकने के लिए नये थाने के सृजन की घोषणा कर रही है, ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ की बात करती है वहीं इतने बडे़ शिक्षा केन्द्र में छात्राओं के साथ हो रहे अत्याचार पर मौन हैं। छात्राओं की सुरक्षा के लिए ‘‘एण्टी रोमियों दस्ता’’ बनाने वाली योगी सरकार की इसी लापरवाही के चलते आज इतनी अराजकता बढ़ गयी है कि आये दिन खुलेआम छात्राओं के कपडे़ फाड़ने तक की घटनाएं काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में हो रही हैं।
श्री सिंह ने कहा कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में हो रहीं इस प्रकार की घृणित कार्यों से देश ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व में भारत की छवि धूमिल हो रही है क्योंकि इस शिक्षण संस्थान में विदेशों से भी भारी संख्या में छात्र एवं छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने के लिए वाराणसी आते हैं।
प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार अविलम्ब काशी हिन्दू विश्वविद्यालय(बीएचयू) में अराजकता को रोकने हेतु कठोर कदम उठाये एवं छात्राओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करे एवं इस घटना के दोषियों के विरूद्ध संख्त कार्यवाही करे, ताकि भविष्य में विश्व प्रसिद्ध इस उच्च शिक्षा केन्द्र में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in