Categorized | लखनऊ.

छात्राओं को अपनी आवाज उठाने के लिए सड़क पर बैठना पड़ा है यह बहुत ही शर्मनाक है

Posted on 23 September 2017 by admin

बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की दर्जनों छात्राओं के साथ दबंग छात्रों द्वारा जो दुवर््यवहार किया गया है वह प्रदेश सरकार की लचर कानून व्यवस्था का परिचायक है। इसके बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा घटना के संज्ञान में आने के बाद भी उस पर कोई ठोस कार्यवाही न करने पर छात्राओं को अपनी आवाज उठाने के लिए सड़क पर बैठना पड़ा है यह बहुत ही शर्मनाक है।
उत्तर प्रदेश महिला कंाग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा सिंह ने कहा कि बड़ी हैरानी की बात है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी दो दिनों से अपने संसदीय क्षेत्र बनारस में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं और शक्ति के महापर्व नवरात्र पर उन्हें सड़क पर बैठी न्याय पाने के लिए आवाज उठातीं बेटियों की आवाज सुनाई नहीं दे रही है।।
श्रीमती सिंह ने कहा कि प्रशासन को तत्काल छात्राओं से बातचीत करनी चाहिए और उन्हें आश्वस्त करना चाहिए कि वे विश्वविख्यात बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में सुरक्षित वातावरण में अपनी शिक्षा पूरी करेंगीं।
उ0प्र0 महिला कांग्रेस बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में छात्राओं के साथ हुए दुवर््यवहार की घटना की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग करती है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in