Categorized | लखनऊ.

आप कार्यकर्त्ता घर-घर जाकर, नुक्कड़ सभाएं कर पार्षदों के भ्रष्टाचार को कर रहे हैं उजागर

Posted on 23 September 2017 by admin

आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की तैयारी बड़े जोर –शोर से शुरू कर दी है | पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसको लेकर मोहल्लों में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है | पार्टी के कार्यकर्ता घर –घर जाकर लोगों को आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताने के साथ-साथ जनता की समस्याओं को भी सुन रहे हैं | जनता आम आदमी पार्टी की साफ़-सुथरा राजनीति से प्रभावित होकर और नगर निगम में बड़े पैमाने पर हो रहे भ्रष्टाचार से परेशान होकर काफी संख्या में लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं | इसी कड़ी में आज उत्तर विधानसभा के फैजुल्लागंज चतुर्थ में निजामुद्दीन सलानी के नेतृत्व में दुडौली गाँव में सैंकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की |

img-20170923-wa0050 फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड में जगह-जगह पर बजबजाते नाले, सीवर, सफाई, आदि की व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गयी है | पार्षद चुनाव के दौरान तो वोट मांगने के लिए जाते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र की जनता व उनकी समस्याओं से उनका कोई सरोकार नहीं रहता | वार्ड में घूमते आवारा पशुओं ने वार्ड के लोगों का सड़क पर चलना दूभर कर दिया है लेकिन प्रशासन को ये सब दिखाई नहीं देता | इन सब समयाओं को लेकर आज फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड में वर्तमान स्थानीय पार्षद के खिलाफ आप वार्ड प्रभारी जितेन्द्र सैनी (जीतू) के नेतृत्व में एक धरने का आयोजन किया गया एवं जनता को जागरूक किया गया | पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं, वो लोगों को बता रहे हैं कि किस तरह 15 वर्षों तक भाजपा का नगर निगम की सत्ता पर कब्ज़ा होने के बावजूद शहर की हालत बद से बदतर हो गयी है |

धरने में प्रमुख रूप से नीरज श्रीवास्तव, कमलेन्द्र सिंह श्रीनेत, कमल किशोर,प्रदीप अस्थाना,अजय गुप्ता, के.के. श्रीवास्तव, जितेन्द्र सैनी, अभय गुप्ता, सुरदीप, किश्वर जहाँ, ,सहित तमाम स्थानीय लोग शामिल हुए |

आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक गौरव माहेश्वरी ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद पार्षदों की संपत्ति में कई गुना इजाफा हो जाता है, किस तरह से भाजपा,सपा एवं अन्य पार्टियों के पार्षद बड़ी-बड़ी गाड़ियों में घूमते हैं, जबकि उन्हें नाम मात्र की सैलरी दी जाती है | उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के निकाय चुनाव जीतने के बाद पार्षदों की जनता के प्रति जवाबदेही तय की जाएगी | उन्होंने कहा कि किस तरह से नगर निगम, उत्तर प्रदेश और देश में एक ही पार्टी की सरकार होने के बावजूद भी निगम के स्कूल, अस्पताल, रैन बशेरे आदि बद से बदतर स्थिति में जा चुके हैं जबकि दिल्ली की केजरीवाल सरकार की राह में केंद्र सरकार की ओर से उत्पन्न की गयी तमाम बाधाओं के बावजूद भी आज दिल्ली सरकार के अस्पतालों, और सरकारी स्कूलों की आज विश्वभर में चर्चा हो रही है यहाँ तक कि उच्च न्यायालय ने भी दिल्ली प्रशासन की तारीफ़ की है |

जिला प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की लखनऊ नगर निगम में आम आदमी पार्टी के जीतने के बाद निगम के स्कूलों, अस्पतालों को दिल्ली सरकार की तर्ज पर विकसित किया जाएगा | उनको अत्याधुनिक सुविधाओं से लैश किया जाएगा तथा उनमें सभी बुनियादी चीजों को उपलब्ध कराने के साथ-साथ हॉउस टैक्स आधा, मोहल्ला क्लीनिक एवं प्रतिदिन सडक, नाली की साफ-सफाई पर विशेष रूप से ध्यान दिया जायेगा |

उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार महगाई को रोकने में पूरी तरह से असफल साबित हुई है, महगाई से जनता का बुरा हाल है | दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं दैनिक जीवन से जुडी चीजों के दामों में बिना बढ़ोत्तरी करे जनता के लिय बेहतर काम सरकार कर रही है |

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in