Categorized | लखनऊ.

गांधी भवन परिसर में आयोजित जनपद स्तरीय अन्म्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का समापन

Posted on 23 September 2017 by admin

पं0दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी समारोह की जिला स्तरीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का समापन आज स्थानीय गांधी भवन सभागार में सम्पन्न हुआ। पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी के जीवन पर आधारित क्विज प्र्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी क्रमशः श्री नीतिन यादव कक्षा 12 व यश गुप्ता कक्षा 11 क्रिश्चयन इण्टर कालेज लखनऊ श्री प्रणय मिश्रा बी0ए0 प्रथम वर्ष नेशनल महाविद्यालय ने पं0 जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पाजंलि समर्पित की।
img-20170923-wa0062 प्रभारी जिला सूचना अधिकारी श्री दीप कुमार कौल ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों से जन.सामान्य को अवगत कराया और उनके सपनों को साकार किये जाने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों से जन.सामान्य को परिचित कराया। उन्होने कहा कि हम सभी को पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी के विचारो एवं उनके द्वारा दी गई अन्त्योदय सीख को अपनाना चाहिए तथा विकास के क्षेत्र में सबसे पीछे खड़े एवं कमजोर व्यक्ति को शासन द्वारा दी जा रही योजनाओं से लाभान्वित करना चाहिए। इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग उ0प्र0 लखनऊ द्वारा प्रकाशित सबका साथ सबका विकास पर आधारित ष्ष्एकात्मवाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्यायष्ष् पुस्तिका का वितरण जन सामान्य मे किया गया। क्विज प्रतियोगिता में उन्होने बताया कि पं0 जी से सम्बन्धित उपस्थित छात्रों से 21 प्रश्न पूछे गये जिसमे नितीन यादव ने सात, यश गुप्ता ने छह तथा प्रणय मिश्रा ने पांच प्रश्नों का उत्तर देकर प्रतियोगिता में स्थान हासिल किये। अन्त्योेदय एवं एकात्म मानववाद तथा सरकार की उपलब्धियो पर आधारित अमित बनर्जी ने जादू, मन मोहनलाल ने पपेट, सर्वेश्वर कला मंच ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, एवं लाकगीत के माध्यम से जानकारी दी। इस अवसर पर सूचना विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा अपने-अपने स्टालों से निःशुल्क प्रचार साहित्य का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञाापित संरक्षक जिला सूचना केन्द्र श्री कौशलेन्द्र सिंह चैहान ने किया।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in