Categorized | लखनऊ.

राज्यमंत्री बलदेव सिंह ओलख ने भाजपा मुख्यालय पर जनसमस्याओं का किया निवारण

Posted on 23 September 2017 by admin

24 सितम्बर को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल जन सहयोग केन्द्र पर रहेंगी उपस्थित
photo-jansunvai_2लखनऊ 23 सितम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए राज्यमंत्री बलदेव सिंह ओलख उपस्थित रहे। जनसहयोग केन्द्र पर आये हुए लोगो की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को उसके निस्तारण के लिए आदेश दिये।
राज्यमंत्री बलदेव सिंह ओलख ने दोपहर 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसमस्याओं के निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथप्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ0 राकेश त्रिवेदी तथा प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति जनसमस्याओं के निराकरण में उपस्थित रहे।
पत्रकारों से बात करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि जो पीडित लोग है, वेसहारा लोग है, सर्वहारा लोग हैं जिनकी कहीं सुनवाई नही होती है वे अपनी समस्याएं लेकर यहां आते है, जो भी समस्याएं यहां आ रही हैं उनको सुनकर उस पर त्वरित कार्यवाही के आदेश दिये जा रहे है।
कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के वकतव्य पर सवाल के जबाव में श्री औलख ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तो पहले से ही महिलाओं को सम्मान व भागीदारी दे रही है व देने की पक्ष में है जब कि काग्रेस जब सत्ता में थी तब उन्हें महिलाओं को 33 प्रतिशत भागीदारी देने की याद नही आई।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 24 सितम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेगीं। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा एवं प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।
———————————————–
लखनऊ 23 सितम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जनसुनाई केन्द्र के प्रभारी डाॅ0 राकेश त्रिवेदी जी ने बताया कि दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय कार्यसमिति के अवसर पर 25 सितम्बर को जन सहयोग केन्द्र बन्द रहेगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in