Categorized | लखनऊ.

श्री अखिलेश यादव उ0प्र0 की महान जनता द्वारा दिए गए जनादेश का अपमान कर रहे है- डाॅ0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 23 September 2017 by admin

श्वेत पत्र के आइने में सपा मुखिया अपनी सरकार की तस्वीर देखें

लखनऊ 23 सितम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा महेंद्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि हार से हताश श्री अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की महान जनता के जनादेश से बनी सरकार को झूठों की सरकार बताकर जनादेश का अपमान कर रहे हैं। अखिलेश जी जनादेश का माखौल उड़ाने की बजाए पहले अपने परिवार की कलह निपटाए। प्रदेश की जनता ने देखा है कि किस तरह अखिलेश जी की अगुवाई में प्रदेश में लूट हुई और इसीलिए जनआंकाक्षाओं का सम्मान करते हुए योगी आदित्यनाथ जी की सरकार श्वेत पत्र लेकर भी आई है। श्री पाण्डेय ने कहा कि पिछले छह महीनों में ही श्री योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने विकास के रास्ते पर वो काम कर दिखाए हैं जो अखिलेश जी की सरकार पांच सालों में नहीं कर पाई। दरअसल अखिलेश जी की सरकार ने काम की बजाए कारनामे किए और अब जब योगी जी की सरकार इन कारनामों की जांच करा रही है तब अखिलेश जी बौखला कर जनादेश का अपमान कर रहे हैं। श्री पाण्डेय ने कहा कि गुंडों और भ्रष्चारियों को संरक्षण देने वाली सरकार चलाने वालों से हमारी सरकार को सर्टिफिकेट नहीं चाहिए।
डा पाण्डेय ने कहा कि एक्सप्रेस वे और मेट्रो की बात करने वाले अखिलेश यादव जी ने आधे अधूरे एक्सप्रेस वे और मेट्रो प्रोजेक्ट का उद्घाटन कर दिया। लोग पूछते रहे कि मेट्रो कहां चल रही है, मेट्रो का टिकट कहां मिलेगा, लेकिन अखिलेश जी की सरकार झूठ पर झूठ बोलती रही। अब जाकर योगी जी की सरकार ने जब असल में मेट्रो चलाई है तब जनता को उसका फायदा मिल रहा है। अखिलेश जी की सरकार में किसान पाई पाई के लिए मोहताज था, खुदकुशी के लिए मजबूर थे, पर कर्जमाफी ने किसान को आर्थिक तौर पर मजबूत किया है। अखिलेश यादव किसानों की तरक्की और उनकी आर्थिक प्रगति को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश जी की सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी थी। अपराधियों का बोलबाला था। पुलिस पर हमले होते थे। पर योगी जी की सरकार में पिछले छह महीने के दौरान ही अपराधियों के खिलाफ तगड़ी कार्रवाई हुई है और कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। नोटबंदी को लेकर प्रदेश और देश की जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। जनता इस फैसले के साथ खड़ी हुई है पर अखिलेश जी की समाजवादी पार्टी नोटबंदी से इसलिए परेशान है क्यूंकि भ्रष्टाचार में डूबे उनके नेताओं को नोटबंदी से करारा झटका लगा है।
डा पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश की जनता ने सपा सरकार का भ्रष्टाचार और गुंडाराज देखा है और इसीलिए पार्टी का जनाधार पूरी तरह खत्म हो चुका है। अखिलेश यादव जी पहले अपनी पार्टी की सरकार में जनता के साथ हुए अन्याय के लिए प्रायश्चित करे उसके बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कामों की समीक्षा करें। प्रदेश की जनता सपा सरकार के कुकर्मों को भूली नहीं है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in