Categorized | लखनऊ.

इग्नू मैनेजमेन्ट, बी0एड0, एम0बी0ए0 एवं बी0एस0सी0(नर्सिंग) कार्यक्रमो हेतु प्रवेश परीक्षा दिनांक 24 सितम्बर 2017 को

Posted on 23 September 2017 by admin

इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय मैनेजमेन्ट, बी0एड0, एम0बी0ए0 एवं बी0एस0सी0 (नर्सिंंग) कार्यक्रमों में जनवरी 2018 सत्र प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा दिनांक 24 सितम्बर 2017 को आयोजित की जायेगी। यह परीक्षायें लखनऊ क्षेत्रीय केन्द्र के अधीनस्थ इग्नू अध्ययन केन्द्र 2720 (लखनऊ क्रिश्चियन डिग्री कालेज, लखनऊ) में आयोजित की जायेंगी। इन प्रवेश परीक्षाओं में इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के अन्तर्गत 766 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।

डाॅ0 मनोरमा सिंह, क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि मैनेजमेन्ट, बी0एड0 एवं बी0एस0सी0 नर्सिंग प्रवेश परीक्षा प्रातः 10ः00 बजे से आयोजित की जायेगी, जिसमें बी0एड0 प्रवेश परीक्षा प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक, मैनेजमेन्ट प्रवेश परीक्षा प्रातः 10ः00 बजे से 01ः00 बजे तक तथा बी0एस0सी0 (नर्सिंग) प्रवेश परीक्षा प्रातः 10ः00 बजे से 12ः30 बजे तक आयोजित की जायेगी। सभी पात्र अभ्यर्थियों को एस0एम0एस0 द्वारा सूचित किया गया है कि वे अपना प्रवेश पत्र इग्नू की वेबसाइट ूूूण्पहदवनण्ंबण्पद से डाउनलोड कर लें। बी0एड0 एवं बी0एस0सी0 (नर्सिंग) प्रवेश परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र पर अपना नवीनतम् फोटो चिपकाकर किसी राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित कराना होगा।

डाॅ0 रीना कुमारी, सहायक क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि शनिवार, 23 सितम्बर 2017 को क्षेत्रीय केन्द्र पर एक विशेष हेल्प डेस्क बनाया गया है जहाँ अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र सम्बन्धित समस्याओं का निवारण किया जायेगा। सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा सम्बन्धित सूचना एस0एम0एस0 अलर्ट एवं ई-मेंल के माध्यम से भी दी जा चुकी है। सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षाओं में सम्मिलित होने हेतु अपनी परीक्षा केन्द्र पर 45 मिनट पूर्व पहुँचना है तथा परीक्षा केन्द्र पर किसी प्रकार मोबाईल या अन्य उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं प्रदान की जायेगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in