Categorized | लखनऊ.

भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इंदिरा गांधी जी के जन्मशताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे

Posted on 23 September 2017 by admin

कल दिनांक 23सितम्बर 2017 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग, संगठन विभाग, प्रशासन एवं सोशल मीडिया की बैठक मध्यान्ह उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के मीडिया सभागार में आहूत की गयी है। इसके उपरान्त सायं 4 बजे उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के फ्रन्टल संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के चेयरमैनों की बैठक आयोजित की गयी है। इन सभी बैठकों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी, सांसद मौजूद रहेंगे।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता कृष्णकान्त पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी दिनांक 24सितम्बर को सायं वाराणसी पहुंच रहे हैं जहां दिनांक 25सितम्बर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इन्दिरा गांधी जी के जन्मशताब्दी वर्ष पर वाराणसी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा एवं कांग्रेसजनों से मुलाकात करेंगे।

श्री पाण्डेय ने बताया कि श्री बब्बर दिनांक 25सितम्बर को पूर्वान्ह वाराणसी के चौधरी रामनाथ शोध संस्थान, नरिया सुन्दरपुर, निकट- बी.एच.यू. में भारत रत्न-पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इंदिरा गांधी जी के जन्मशताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in