Categorized | लखनऊ.

यूपी में लिखी जा रही विकास की नई गाथा - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 23 September 2017 by admin

लखनऊ 22 सितम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी की कार्यकुशलता विकास के नित्य नए आयाम गढ़ रही है। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद वह अवरोध समाप्त हो गया जो विपक्ष की सरकारों में था।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के शुरुआती करीब तीन वर्षो तक प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी जो प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी नीतियों से जनता को मरहूम रखने को आमादा थी। यही वजह रही थी विकास के मापदंडों पर यूपी दूसरे प्रदेशों की तुलना में लगातार पिछड़ता चला गया। जनता ने अब भाजपा को सत्ता सौंपकर प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाने का दायित्व दिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा और मुख्मयंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मेहनत से भाजपा सरकार के पहले छह महीने में विकास का माहौल बन गया है।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन ने कहा कि वाराणसी में दो दिन के प्रवास के दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी कई विकास योजनाओं के साथ गंगा नदी पर बने दो पुलों को लोकार्पण करके पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ पश्चिमी बिहार के जुड़े विकास के स्रोतों को नया आयाम दे रहे हैं। वाराणसी के बलुआघाट और सामने घाट में निर्मित इन दो विशाल गंगा पुलों से न केवल एक बड़े भूभाग पर यातायात सुगम होगा बल्कि दूरी भी घटेगी जिससे कारोबार को पंख लगेंगे। इसके अलावा वाराणसी का ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर पूर्वांचल के शिल्पियों और बुनकरों के लिए संजीवनी का काम करेगा। वहीं शाहंशाहपुर में गंगातीरी गायों के संरक्षण और संवर्घन के लिए लगने वाला मेला व सभा भी पूर्वांचल के किसानों के लिए बेहद लाभकारी होगा।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन ने बताया कि यही नहीं यूपी में प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना लागू होने के बाद से हर घरेलू महिला को पहले बच्चे के जन्म पर पांच हजार रुपए का अनुदान मिलेगा। यही नहीं केंद्र सरकार चालू वित्तीय वर्ष में प्रदेश की ग्राम पंचायतों को चैदहवें वित्त आयोग की सिफारिशों के आधार पर करीब सात हजार करोड़ रुपए देगी जिससे गांवों में भी विकासकार्यों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in