Categorized | लखनऊ.

प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में आर्थिक, सामाजिक, भौतिक एवं आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिये संचालित श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन योजनान्तर्गत चयनित 08 क्लस्टरों के कार्य कराने के मुख्य सचिव ने दिये निर्देश

Posted on 20 September 2017 by admin

योजनान्तर्गत क्लस्टर के अन्तर्गत चयनित ग्रामों के विभिन्न आयु वर्ग के युवाओं एवं
मध्यम आयुवर्ग के ग्रामवासियों का मत प्राप्त कर ग्रामीण अंचलों में शहरवासियों की
भांति सुविधायें विकसित करने हेतु कार्यों को अंजाम दिया जाये: मुख्य सचिव

dsc_4855 उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राजीव कुमार ने निर्देश दिये हैं कि प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में आर्थिक, सामाजिक, भौतिक एवं आधारभूत ढांचा विकसित करने के लिये संचालित श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन योजनान्तर्गत प्रथम चरण में चयनित 08 क्लस्टरों के कार्यों को गुणवत्ता और समयबद्धता साथ सम्पादित कराया जाये। योजनान्तर्गत प्रदेश के 07 जनपदों-लखनऊ, मिर्जापुर, कुशीनगर, फिरोजाबाद, चित्रकूट, गाजियाबाद एवं गौतमबुद्ध नगर के 08 क्लस्टर के अन्तर्गत चयनित ग्रामों में मूलभूत सुविधायें-पेयजल, ग्रामीण सड़कों का विकास, स्कूलों का आधुनिकीकरण कराया जाये।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन की स्टेट लेवल इम्पावर्ड कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रुर्बन मिशन योजना के अन्तर्गत चयनित ग्रामों में ग्रामवासियों को उनकी इच्छानुसार शहरवासियों की भांति सुविधायें ग्रामों में ही उपलब्ध कराने हेतु कार्य कराया जाये। उन्होंने कहा कि क्लस्टर के अन्तर्गत चयनित ग्रामों के विभिन्न आयु वर्ग के युवाओं एवं मध्यम आयुवर्ग के ग्रामवासियों से मत प्राप्त कर ग्रामीण अंचलों में शहरवासियों की भांति सुविधायें विकसित करने हेतु कार्यों को अंजाम देने हेतु वित्तीय व्यवस्था समय से सुनिश्चित करा ली जाये।
बैठक में जनपद लखनऊ के चिनहट ब्लाक के क्लस्टर जुग्गौर, जनपद मिर्जापुर के तहसील मड़ियाव में पटेहरा कला क्लस्टर, जनपद कुशीनगर में बांसगांव क्लस्टर, जनपद फिरोजाबाद के टुण्डला तहसील के रुधारु मुस्तकिल क्लस्टर, चित्रकूट के मऊ मुस्तकिल एवं कशहाई क्लस्टर, गाजियाबाद जनपद के डासना देहात क्लस्टर तथा गौतमबुद्ध नगर में चिटेहरा क्लस्टर के अन्तर्गत चयनित ग्रामों में ग्रामवासियों को शहरवासियों की भांति विभिन्न विभागों के अन्तर्गत आधारभूत सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित जनपदों से प्राप्त विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को स्वीकृृृति प्रदान की गई।
बैठक में अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज श्री चंचल तिवारी, प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास श्री अनुराग श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री प्रशांत त्रिवेदी, आयुक्त ग्राम्य विकास श्री पार्थ सारथी सेन शर्मा, सचिव वित्त श्री एम0पी0अग्रवाल सहित सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी तथा विभागीय वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in