Categorized | लखनऊ.

प्रवास कार्यक्रम - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 20 September 2017 by admin

लखनऊ 20 सितम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डा0 महेन्द्रनाथ पाण्डेय 21 सितम्बर को 12.30 बजे वाराणसी सर्किट हाउस से सड़क मार्ग द्वारा बाबूसराय (संतरविदास नगर), महराजगंज में औराई चैराह, घोसियां में माधो सिंह, लाल नगर में गोपीगंज, नरउर बार्डर (मीरजापुर) हनुमान नगर में मंगल कार्पेट, चेतगंज में पटेहरा मोड़, पवन सिंह के पेट्रोल पम्प पर, तिलठी में मवैया, सायं 03.15 बजे प्रदेश अध्यक्ष जी श्री कृष्ण शारदा बालिका इण्टर कालेज मवैया में स्वागत सभा को संबोधित करेंगे। चील्ह तिराहा में पुराने बाड़ा, गंगापुर शास्त्री ब्रिज में विष्णु सोनकर के घर के पास, नटवा तिराहा में बसही, अमरावती चैराहा व बसही, अमरावती चैराहा व पटेंगरा नाला तिराहा में भव्य स्वागत में शामिल होंगे। तथा सायं 04.25 बजे विन्ध्याचल में चल रही पूज्य मोरारी बापू की कथा में शामिल होंगे तथा 04.40 बजे अष्टभुजा गेस्ट हाउस पहुंचेंगे तत्यपश्चात विन्ध्याचल में माँ विन्ध्यवासिनी जी का दर्शन करेंगे। तथा 06 बजे विन्ध्याचल से प्रस्थान कर 07.30 बजे वाराणसी सर्किट हाउस पहुंचेंगे।
22 तथा 23 सितम्बर को मा0 प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम में वाराणसी में उपस्थित रहेंगे। तथा 23 सितम्बर को सायंकाल वायुयान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in