Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्याएं

Posted on 20 September 2017 by admin

press-33मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज अपने सरकारी आवास पर जनता की समस्याओं को सुना। प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से सम्बन्धित आवेदन पत्र मुख्यमंत्री जी को दिए। मुख्यमंत्री जी ने जनता को उनकी शिकायतों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
जनपद आजमगढ़ से आयीं सुश्री मंजू ने अपने पुत्र के स्कूल में दाखिले के लिए मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया। भदोही से आयीं सुश्री ज्योति ने जमीन का कब्जा दिलाने का अनुरोध किया। जनपद रामपुर के श्री रोहित कुमार ने दिव्यांग पेंशन दिलाने का आग्रह किया। हरदोई के श्री जय प्रकाश तिवारी ने अपनी पुत्री के लिए शादी अनुदान व आजमगढ़ से आए श्री महेन्द्र कुमार ने रीढ़ की हड्डी के इलाज हेतु आर्थिक सहायता दिलाने का निवेदन किया।
इनके अलावा भी बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री जी से भेंट कर अपनी समस्याओं को बताया। मुख्यमंत्री जी ने सभी मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in