Categorized | लखनऊ.

जनपद में 870 प्रकरणों मे से 30 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर किया गया

Posted on 20 September 2017 by admin

आम जनता की शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से करना सुनिश्चित करें-

लखनऊ-19 सितम्बर 2017     जिलाधिकारी श्री कौशलराज शर्मा ने कहा कि सभी अधिकारी आम जनता की शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि आम जनता की समस्याओं का निस्तारण करना सभी सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी है और जन समस्याओं का निस्तारण सकारात्मक होना चाहिए। आम जनता की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाये। शिकायतों के निस्तारण में यदि कोई समस्या है तो उसका कारण स्पष्ट करते हुए अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद की सभी पांच तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किये गये तथा आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवसों में कुल 870 प्रकरण प्राप्त हुए जिसमे से 30 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, शेष प्रकरणों को निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिया गये हैं कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने बताया कि आज के आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील सदर में 62 मे से 07 प्रकरण का निस्तारण, तहसील मलिहाबाद में 166 मे से 08 प्रकरण का निस्तारण, तहसील बी0के0टी में 252 मे से 10 प्रकरण का निस्तारण हो सका तथा मोहनलालगंज तहसील दिवस में 251 मे से 02 का निस्तारण हो सका, तहसील सरोजनीनगर में 139 मे से 03 प्रकरण का निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को उपलब्ध करा दिये गये, जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद की पांच सम्पूर्ण समाधान दिवसों में पुलिस 129, राजस्व 408, विकास 128, शिक्षा 07, समाज कल्याण 25, चिकित्सा 01, तथा अन्य 172 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in