Categorized | लखनऊ.

अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन गांधी निधि स्मारक प्रेक्षागृह में 21 सितम्बर को

Posted on 20 September 2017 by admin

निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा-
जनपद स्तरीय विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी आयोजित होंगी-
लखनऊ-19 सितम्बर 2017,   जिलाधिकारी श्री कौशल राज शर्मा ने बताया कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म शताब्दी वर्ष आयोजन के अवसर पर उनके विचारों से जन-सामान्य को अवगत कराये जाने, उनके सपनों को साकार करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यो से जन-सामान्य को परिचित कराने एवं इन प्रयासों में जनता की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जनपद मुख्यालय परं 21 सितम्बर 2017 से 23 सितम्बर 2017 तक तीन दिवसीय जनपद स्तरीय अन्त्योदय मेला/प्रदर्शनी का आयोजन गांधी भवन निकट रेजीडेन्सी लखनऊ में  किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस अवसर पर उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, बाल विकास पुष्टाहार-स्वास्थ्य विभाग, सूचना विभाग, विकास विभाग, (एन0 आर0 एल0 एम0), एल0डी0एम0, कृषि विभाग, पंचायत राज विभाग, समाज कल्याण, कृषि रक्षा, वन आदि विभागों के  स्टाल लगाये जायेगे। इसके अलावा शासन की नीतियो के प्रचार प्रसार किये जाने के उद्देश्य से सूचना विभाग द्वारा पंजीकृत सांस्कृतिक दलों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये है कि इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा वृहद चिकित्सा शिविर का आयोजन करना सुनिश्चित करें जिसमें  ब्लड प्रेसर, ब्लड सुगर, नेत्र परीक्षण/ विजन परीक्षण के साथ ही अन्य प्रकार की जांच व निःशुल्क दवाओं का वितरण कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी नेे खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये है कि आयोजित होने वाले  अन्त्योदय मेला/ प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में ग्राम प्रधानों की उपस्थिति भी सुनिश्चत कराये। जिलाधिकारी ने बताया कि  आयोजित होने वाले अन्त्रूोद मेला/प्रदर्शनी में जनपद के माननीय सांसद, मा0मंत्री गण ,विधायक, सहित अन्य जनप्रतिनिधियो को भ्ज्ञी आमंत्रित किया गया है।  दिनांक 22 सितम्बर 2017 को इण्टरमीडिएट स्तर के विद्यालयों की प्रतियोगिताए आयोजित होंगी तथा 23 सितम्बर को स्नातक स्तर के विद्यार्थियों की “ग्राम्य विकासः अन्त्योदय एवं एकात्म मानववाद“ विषयक निबन्ध, संभाषण , चित्रकला, क्विज सम्बन्धी आदि की प्रतियोगिताए गांधी भवन में आयोजित की जायेगी। छात्र छात्राएं अपनी प्रतिभागी होने की सूचना, जिला सूचना अधिकारी के माबाइल नम्बर-9453005428 पर दे सकते है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in