मृतका के पीडि़त परिजनों से मुलाकात की

Posted on 20 September 2017 by admin

जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर में विगत 4 सितम्बर को कक्षा 9 की लगभग 14वर्षीय स्कूली छात्रा के स्कूल जाते समय अपराधिक तत्वों द्वारा अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या कर लाश फेंक दिये जाने की घटना के विरोध में स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों में प्रशासन और पुलिस के विरूद्ध उपजे आक्रोश के चलते दो दिनों से मोदीनगर के बाजार पूरी तरह बन्द हैं, कानून व्यवस्था की बदतर स्थिति के चलते हुई इस घृणित व अमानवीय घटना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर सांसद के निर्देशानुसार एक प्रतिनिधिमंडल आज मोदीनगर पहुंचा एवं मृतका के पीडि़त परिजनों से मुलाकात की।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह ने आज जारी बयान में कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने मोदीनगर पहुंचकर मृतका के पीडि़त माता-पिता से भेंटकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर पीडि़त परिजनों को 25 लाख रूपये आर्थिक मुआवजा दिये जाने, पीडि़त परिवार को सुरक्षा प्रदान किये जाने, इस जघन्य घटना के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किये जाने व एफआईआर लिखाने की मांग को लेकर थाने पर गये मृतका के परिजनों एवं अन्य लोगों पर लाठीचार्ज की घटना की जांच कराकर सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि विगत 4 सितम्बर को मृतक छात्रा को स्कूल जाते समय दिनदहाड़े अराजकतत्वों द्वारा अपहरण कर लिया गया, जब रात्रि में काफी देर तक बच्ची वापस नहीं लौटी तो उसके गायब होने की रिपोर्ट थाने पर लिखाने गये माता-पिता को पुलिस द्वारा डांटकर भगा दिया गया इसके बाद स्थानीय लोग भी थाने पर गये जहां पुलिस ने लाठीचार्ज कर भगा दिया। जब मृतका के माता-पिता द्वारा कुछ आरोपियों के बारे में बताया गया कि यह लोग बहला-फुसलाकर गायब कर दिये हैं तो पुलिस ने उन आरोपियों को गिरफ्तार किया लेकिन बाद में छोड़ दिया। दो दिन पूर्व लापता छात्रा की लाश क्षत-विक्षत अवस्था में मोदीनगर में जब मिली, तबसे समूचे मोदीनगर में व्यापारियों एवं आम जनता में पुलिस एवं प्रशासन के विरूद्ध आक्रोश व्याप्त है।

श्री सिंह ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक श्री गजराज सिंह, श्री ब्रजेन्द्र यादव, डा0 संजीव शर्मा, मोदीनगर के शहर अध्यक्ष श्री राकेश गोयल, श्रीमती पूजा चड्ढा, श्री मुकेश पण्डित, श्रीमती माया रानी शामिल रहीं

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in