Categorized | लखनऊ.

जन सहयोग केन्द्र पर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह उपस्थित रहे

Posted on 20 September 2017 by admin

jansunvai-photo_220 सितम्बर को जन सहयोग केन्द्र पर राज्यमंत्री मोहसिन रजा रहेंगे उपस्थित
लखनऊ 19 सितम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह उपस्थित रहे।
जनसहयोग केन्द्र पर आये हुए लोगो की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को उसके निस्तारण के लिए आदेश दिये। आज जन सहयोग केन्द्र पर लगभग 100 से अधिक समस्याएं आयी जिसके उचित निस्तारण के लिए सम्बन्धित जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये है।
स्वस्थ्य मंत्री श्री सिद्धार्थ सिंह ने दोपहर 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसमस्याओं के निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष जसवन्त सैनी जनसमस्याओं के निराकरण में जुटे रहे।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 20 सितम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे राज्यमंत्री मोहसिन रजा जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद एवं प्रदेश मंत्री शंकरगिरि एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in