Categorized | लखनऊ.

समीक्षा बैठक आयोजित की गयी

Posted on 18 September 2017 by admin

लखनऊ दिनांक 18/09/2017 को पसमांदा मुस्लिम समाज कार्यालय स्थित दारूल शफा में पसमांदा मुस्लिम समाज के राज्यस्तरी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिसमें पसमांदा मुस्लिम समाज के राश्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अनीस मंसूरी जी, एवं पूर्व राज्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार ने 24/09/2017 को रविन्द्रालय में आयोजित होने वाले सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री मंसूरी जी ने कहा कि 24 सितम्बर को होने वाला सम्मेलन पसमांदा मुसलमानों के हक़ अधिकार के लिए मील का पत्थर साबित होगा। सम्मेलन की जानकारी देते हुए श्री इलियास मंसूरी, सचिव, प्रदेश कार्यालय ने बताया कि सम्मेलन की सम्पूर्ण औपचारिकतायें पूर्ण कर ली गयी है। प्रदेश भर के समस्त जनपदों से पदाधिकारी एवं सामाजिक सेगठनो के पदाधिकारीगण एवं जन प्रतिनिधि भाग ले रहे है ।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in