Categorized | लखनऊ.

केन्द्र व प्रदेश की दोनों ही सरकारें पं0 दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अन्त्योदय को साकार कर रही-डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

Posted on 18 September 2017 by admin

लोक कल्याण के कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने की हमारी जिम्मेदारी
केन्द्र व प्रदेश गरीब जनता की सरकारें हैं गरीबों के हित में कार्य कर रही है
20170916_162831लखनऊ 16 सितम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सभंलने के बाद आज आगरा और मथुरा में प्रवास पर है। आगरा जनपद मंे सिरसागंज से लेकर अनेक स्वागत सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश मे मोदी जी व प्रदेश में योगी जी के नेतृत्व वाली दोनों ही सरकारें गरीब जनता की सरकारें है जो गरीब जनता के लिए अनेकों योजनाए चला रही है। दोनों ही सरकारो की नीति पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार एकात्म मानववाद के सपने को साकार कर रही है। भाजपा सरकार और संगठन दोनों ही गरीब जनता के हित मे कार्य कर रहे है। कार्यकर्ताओ को संदेश देते हुये कहा कि समाज मे रह कर जन समस्याओं का निस्तारण करे और घर घर जाकर सरकार की उपलब्धि बतायें।
वरिष्ठों के सम्मान व नौजवानों के योगदान से पार्टी को और नई उंचाईयों पर ले जाना है। भाजपा के कार्यकर्ता समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते है। श्री पाण्डेय ने कहा जिस प्रकार देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश के गौरव को बढ़ाने के लिए दिन रात जुटे हुए हैं। उसका प्रतिफल है कि भाजपा दुनिया की सबसे बडी पार्टी है। और प्रदेश में पंचड बहुमत से सरकार बनाने के साथ-साथ देश के 70 प्रतिशत हिस्से पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। प्रदेश अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि आज हमारे आपके ऊपर जो जिम्मेदारी है वह लोक कल्याण के कार्यो को जन-जन तक पहुंचाने की है।
डा0 पाण्डेय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश मे भाजपा की सरकार है और हम अपने वायदे पूरे जोर शोर से पूरे करेंगे। विगत 10 वर्षो की कमियों को पटरी पर लाने मे कुछ समय तो लगेगा। हम विकास के अपने वादे अवश्य पूरे करेंगे। भाजपा सरकार और संगठन दोनो ही गरीब जनता के हित में कार्य कर रही रही है कार्यकर्ताओ से संदेश देते हुए कहा कि समाज मे रहकर जनसमस्याओं का निस्तारण करे और घर घर जाकर सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाए और इसके लिए जनप्रतिनिधियो की सहायता भी ले।
इस प्रवास में भाजपा प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, सांसद राम शकर कठेरिया, बृजक्षेत्र अध्यक्ष बीएल वर्मा, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नवीन जैन, क्षेत्रीय महामंत्री अनिल चैधरी, नागेंद्र दुबे, आगरा जिला अध्यक्ष श्याम भदौरिया, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, फिरोजाबाद जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, प्रमोद गुप्ता, अर्पित चित्रांश आदि प्रमुख लोग प्रदेश अध्यक्ष के साथ थे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in