Categorized | लखनऊ.

विभिन्न विद्यालयों एवं वार्ड में चला स्वच्छता ही सेवा है अभियान

Posted on 18 September 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा आज विभिन्न
वार्डों मंे स्वच्छता ही सेवा है अभियान चलाकर साफ सफाई की गयी। महानगर
महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने बताया कि महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा द्वारा
जगदीशचन्द्र बोस वार्ड में गोद लिये गये प्राथमिक विद्यालय कंधारी बाजार
में स्वच्छता अभियान चलाया गया एंव बच्चों को स्वच्छता के महत्व पर चर्चा
की एवं बच्चांे स्कूल बैग वितरित किये। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र मंे
प्राथमिक विद्यालय अम्बेडकर नगर जोन-1 जिसको मंत्री स्वाती सिंह ने गोद
लिया है स्वच्छता अभियान चलाया प्राथमिक विद्यालय सालेहनगर में
उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा एवं स्वाती सिंह ने बच्चों में फल वितरण
किया, पश्चिम विधानसभा के बालागंज वार्ड में विधायक सुरेश श्रीवास्तव ने
स्वच्छता अभियान चलाया। कैण्ट विधानसभा के केसरी खेड़ा वार्ड में प्राथमिक
विद्यालय कनौसी एवं प्राथमिक विद्यालय पूरन नगर में मंत्री डा. रीता
बहुगुणा जोशी ने स्वच्छता अभियान चलाया। उत्तर मंे मल्लाही टोला वार्ड,
भारतेन्दु हरिश्चंद्र, अलीगंज एवं पूर्व विधानसभा मंे बाबू जगजीवनराम
वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान में प्रमुख रूप
से महामंत्री त्रिलोक अधिकारी, अंजनी श्रीवास्तव, रामऔतार कनौजिया,
उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा अन्नू, अशोक तिवारी, मण्डल अध्यक्ष सुधीर
श्रीवास्तव, पवनेश सिंह, रामशरण सिंह, अतुल अग्रवाल, रामकुमार वर्मा,
डा.यू.एन. पाण्डेय, कैलाशचन्द्र गुप्ता, मुकेश रस्तोगी सहित तमाम
कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in