Categorized | लखनऊ.

प्रान्तीय प्रवक्ता नियुक्त

Posted on 18 September 2017 by admin

कांग्रेस संगठन के प्रति निष्ठा तथा अल्पसंख्यक समाज के लेागों की समस्याओं के निराकरण की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को देखते हुए उ0प्र0 कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के उपाध्यक्ष एवं लखनऊ मण्डल प्रभारी श्री मोहम्मद यूनुस सिद्दीकी को उ0प्र0 कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन हाजी सिराज मेंहदी पूर्व एमएलसी ने श्री सिद्दीकी को विभाग का प्रान्तीय प्रवक्ता नियुक्त किया है।
यह जानकारी देते हुए हाजी सिराज मेंहदी ने बताया कि इसी प्रकार श्री मोहम्मद मकसूद अंसारी को अल्पसंख्यक विभाग का स्टेट कोआर्डिनेटर एवं श्री फहद अब्बासी को कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग का चेयरमैन नियुक्त किया है।
श्री मेंहदी ने बताया कि उपरोक्त नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गयी है कि वह संगठन को मजबूत करने तथा अल्पसंख्यक विभाग के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस संगठन से जोड़कर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी, विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन श्री खुर्शीद अहमद सैय्यद जी तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी सांसद के हाथों को मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in