Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने सांसद और रोहतक के मस्तनाथ मठ के महंत चाँदनाथ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

Posted on 17 September 2017 by admin

वे नाथ सम्प्रदाय के महत्वपूर्ण सन्त थे: योगी आदित्यनाथ

महंत चाँदनाथ का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति: मुख्यमंत्री

महन्त चाँंदनाथ जी अपने समृद्ध सामाजिक कार्याें के लिए
सदैव याद किये जाएंगे: योगी आदित्यनाथ

01-13उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने अलवर के सांसद तथा रोहतक के मस्तनाथ मठ के महंत चाँदनाथ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री जी ने महंत चाँदनाथ के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।
मुख्यमंत्री जी ने रोहतक में उनके समाधि स्थल पहुंचकर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि नाथ सम्प्रदाय के प्रतिष्ठित श्री बाबा मस्तनाथ मठ के महन्त श्री चाँदनाथ जी का निधन समस्त समाज खासकर सम्पूर्ण नाथ सम्प्रदाय के लिए अपूरणीय क्षति है। वे नाथ सम्प्रदाय के महत्वपूर्ण सन्त थे। उन्होंने कहा कि महन्त चाँंदनाथ जी अपने समृद्ध सामाजिक कार्याें के लिए सदैव याद किये जाएंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in