Categorized | लखनऊ.

मोदी जी के संकल्प स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत को साकार करना लक्ष्य आशुतोष टण्डन

Posted on 17 September 2017 by admin

21लखनऊ महानगर में भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्ददिवस के अवसर पर लवकुश नगर इन्दिरानगर के बाल्मिीक पार्क में स्वच्छ भारत एवं स्वस्थ्य भारत के मोदी जी के संकल्प को साकार करने के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य एवं स्वच्छता शिविर का आयोजन डाॅ0 पार्थ और भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आपदा राहत विभाग कार्यक्रम देख रहे श्री कुमार अशोक पाण्डेय द्वारा आयोजित किया गया। प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री श्री आशुतोष टण्डन( गोपाल टण्डन) स्वास्थ शिविर का विधवत उद्घाटन किया। सबसे पहले बाल्मीकि मंदिर जाकर गोपाल टण्डन तथा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ब्रज बहादुर एवं महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने पूजा अर्चना किया। स्वास्थ्य शिविर में लगे आंख के डाॅक्टर झरना सिंह तथा ंदंत चिकित्सक संजय कुमार, एलोपैथ फिजिशन वैभव खन्ना तथा आयुर्वेद चिकित्सक डाॅ0 प्रशीत शर्मा, डाॅ0 देव ज्योति शिविरों पर जाकर मरीजों चश्मा तथा दवा वितरण किया। लोगों के स्वास्थ्य की जांच 367 पंजीकरण किये गये जिनकों निःशुल्क औषधी उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर बोलते कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन के कहा हम अपने लोकप्रिय नेता मा0 मोदी जी के संकल्प स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत को साकार करने के प्रति संकल्प बद्ध है। मंत्री जी ने कहा स्वच्छता महत्वपूर्ण विषय है जब अपने आस-पास स्वच्छता रखेगें तब आप स्वस्थ्य रहेगें। और जब आप स्वस्थ्य रहेगें तब राष्ट्र भी स्वस्थ्य रहेगा। स्वस्थ्य मन से पूरे मनोवेग से राष्ट्र के निर्माण सहयोग कर सकेगें। प्रत्येक व्यक्ति राष्ट्र के निर्माण में सहयोग कर सकता है। लोकप्रिय प्रधानमंत्री को सहयोग प्रदान कर सकता है मात्र कूडा का उचित प्रबन्धन करके, कूडा उचित स्थान पर डाले स्वच्छता अपनाये और अपने इष्ठ मित्रों को भी समझाये। इससे राष्ट्र के प्रति भागेदारी बढेगी और आप जिम्मेदार नागरिक का फर्ज पूरा कर सकेगें।
इस कार्यक्रम के अन्र्तगत स्वच्छता ही सेवा पूरी तरह साकार हो इस दिशा में प्रदेश सरकार के मंत्री श्री आशुतोष टण्डन एवं महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा कूडा कचरा प्रबन्धन के लिए उपस्थित यक्यियों को डस्टविन कूडा कचरा रखने का पात्र वितरित किया और ठोस द्रव्य को कचरे का का प्रबन्धन समझाया।
कार्यक्रम का प्रबन्धन डाॅ0 पार्थ ने किया संचालन कुमार अशोक पाण्डेय ने करते हुए कहा भगवान विश्वकर्मा, स्वामी विवेकानन्द, इंजीनियर विश्वसरैय्या विश्व में है मिशाल। वैश्विक प्रतिष्ठिा बढाने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है बेमिशाल।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in