Categorized | लखनऊ.

प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र भाई मोदी जी के 67 वाॅ जन्मदिन लड्डू का केक काटकर उनकी लम्बी आयु होने की कामना की

Posted on 17 September 2017 by admin

modi-2विश्व पटल पर भारत का मान बढानें वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र भाई मोदी जी के 67वाॅ जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। भाजपा महिला मोर्चा नेता नीलम तिवारी एवं अवधेश गुप्ता छोटू के द्वारा गाॅधी प्रतिमा जी.पी.ओ पर लड्डू का केक काटकर उनकी लम्बी आयु होने की कामना की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एंव समाजसेवी सुधीर एस. हलवासिया ने आम जनता को मिष्ठान वितरित किया।  भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुधीर एस. हलवासिया ने कहा कि आज पूरा देश अपने लोकप्रिय प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन मना रहा है अपने जन्मदिन पर वे स्वच्छता अभियान को महत्व दे रहें हैं केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के मंत्री जिला स्तर पर स्वच्छता अभियान में जुटे हुए है यह कार्यक्रम गांधी जयन्ती 2 अक्टूबर तक निरन्तर जारी रहेगा। कार्यक्रम आयोजक नीलम तिवारी एंव अवधेश गुप्ता छोटू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में चल रही केन्द्र सरकार सबका-साथ सबका विकास चाहती है समाज के अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्ति का उत्थान करना चाहती है मोदी सरकार। देश की जनता की आवाज सुनकर यह सरकार काम कर रही है प्रधानमंत्री से देश को बहुत अपेक्षा है। दिन प्रतिदिन नरेन्द्र मोदी का ग्राफ बढ़ रहा है देश में ही नहीं विदेशों में भी प्रधानमंत्री अपना लोहा मनवा रहें है। मोदी जी से प्रभावित होकर अन्य देश भी भारत की ओर मित्रता का हाथ बढ़ा रहें है। कार्यक्रम में सुधीर एस. हलवासिया, नीलम तिवारी, अवधेश गुप्ता छोटू, मो0 रिजवान, अवधेश शुक्ला, शैलेन्द्र द्विवेदी, प्रमोद शुक्ला, नीलम गुप्ता, पुष्पा सिंह चैहान, मीना प्रजापति, चन्द्रवती शुक्ला, स्नेहलता श्रीवास्तव, रमा शुक्ला, द्रौपदी, मीना सिंह आशियाना, मनु तिवारी, रमा शुक्ला, माया सिंह, राकेश कुमार तिवारी, शिवानी, साक्षी, सचिन गुप्ता आनन्द आदि लोगों ने प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना की।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in