Categorized | लखनऊ.

संकल्प पत्र के आधार पर कार्य कर रही प्रदेश सरकार-विजय बहादुर पाठक

Posted on 17 September 2017 by admin

dsc_2762लखनऊ 16 सितम्बर 2017, पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी आयोजन अभियान के अन्र्तगत प्रदेश भर में आयोजित किए जा रहे किसान सम्मेलन के क्रम में आज फैजाबाद में आयोजित किसान सम्मेलन में प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश की योगी सरकार किसानों, गरीबों, पिछड़ो को समर्पित है। हमारी प्राथमिकता किसान की खुशहाली और समृद्धि है। किसान सम्मेलन में कृषि क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाले 51 किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन का शुभारम्भ पं दीनदयाल उपाध्याय व डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्र्पाचन के उपरान्त हुआ।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि आज किसानों की बदौलत ही देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। इसलिए भाजपा सरकार चुनाव के पहले के संकल्प पत्र को एक-एक करके पूरा करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों के कर्जमाफी व धान,गेहू, आलू क्रय के मामलों में किसानों को छला है। वहीं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही पहली बार किसानों का एक-एक दाना गेंहू खरीदा गया और धान क्रय केन्द्रों की पारदर्शी तरीके से व्यवस्था की जा रही है। उन्हेांने कहा कि पहली सरकार ने आलू का समर्थन मूल्य घोषित किया है जिसके लिए आलू किसानों को उनका वाजिब मूल्य दिलाने के लिए बाहर की मण्डियों में आलू भेजनें की व्यवस्था की जायेगी। श्री पाठक ने प्रधानमंत्री के दो दर्जन जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर से स्वच्छता का अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जायेगा।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि गांव के मूलभूत समस्याओं की कमी के चलते आज किसान गांव से शहरेां की तरफ पलायन कर रहा है। जिसपर सरकार चिन्तित है उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार गांव में अच्छी सड़क, चिकित्सा, बिजली, शिक्षा जैसी अनेक मूलभ्ूात समस्याओं को दूर करके किसानों के पलायन को रोकेगी। सांसद ने कहा कि गांव की चैड़ी सड़क देखने से पता चलता है कि अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री रहते इस सड़क का निर्माण कराया था। जो बीच में रूक गया था। अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गांव को मुख्य मार्गो को जोड़ने के लिए जाल बिछा रहे है।
जिला प्रभारी व किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर सिंह सिद्धू ने कहा कि भाजपा सरकार किसानेां को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृत संकल्पित है। केन्द्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार किसानों के हित के लिए कई जनकल्याणकारी योजनायें चलायी है। जिसका लाभ किसानों को सीधे मिल रहा है। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने योगी सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा ने कहा कि चुनाव के समय भाजपा जिन मुद्दों को लेकर किसानों के बीच गयी थी योगी सरकार उन समस्याओं को दूर कर रही है। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि देश का किसान देवता है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in