Categorized | लखनऊ.

प्रदेश के विभिन्न जनपदों में ‘खेल एवं कलासंगम‘ कार्यक्रम सम्पन्न

Posted on 17 September 2017 by admin

122पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित ‘‘खेल एवं कला संगम‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत आज प्रदेश उपाध्यक्ष एवं खेल युवा संगम प्रभारी अश्विनी त्यागी शामली जिले में आयोजित ‘कला संगम‘ के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि उपस्थित रहे।
श्री त्यागी ने कहा कि श्री त्यागी ने कहा कि कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने से व्यक्तित्व का विकास होता है और व्यक्ति को अपने अन्दर छिपी प्रतिभा को सामने लाने का अवसर मिलता है। निश्चित तौर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से नौजवानों के अन्दर नई ऊर्जा का संचार होता है जिससे नये उत्साह के साथ अपने कार्य को करने की प्ररेणा मिलती है।
आज प्रदेश के अन्य जिलो में आयोजित खेल कार्यक्रमों में मेरठ महानगर के कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेन्द्र तिवारी, गोरखपुर जिले के समापन में विधायक धन्यजय कनौजिया, शाहजहांपुर में विधायक संजय गंगवार, मुरादाबाद जिले में विधायक सोमेन्द्र तोमर, आगरा जिले में विधायक जीतेन्द्र वर्मा, फतेहपुर में विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, देवरिया में विधायक आनन्द शुक्ला, गंगापार में विधायक विकास गुप्ता, संतकबीर नगर में रणजीत राय, सिद्धार्थनगर में विधायक जय मंगल उपस्थित रहे।
इसी प्रकार कला संगम कार्यक्रम में उन्नाव जिले में राज्यमंत्री गिरीश यादव एवं हर्षवर्धन सिंह, औरैया में बम्बालाल दिवाकर, बलिया में अनिल यादव उपस्थित रहे। कल आयोजित होने वाले खेल एवं कला संगम के समापन कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी पदाधिकारी, विधायक एवं सांसद मुख्य अतिथि एंव वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगेे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in