Categorized | लखनऊ.

पेट्रोल एवं डीजल के मूल्य में हो रही भारी बढ़ोत्तरी की वजह से आज कमरतोड़ मंहगाई से प्रदेश की जनता त्रस्त है

Posted on 17 September 2017 by admin

उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में पेट्रोल एवं डीजल के मूल्य में हो रही भारी बढ़ोत्तरी की वजह से आज कमरतोड़ मंहगाई से प्रदेश की जनता त्रस्त है। जबसे केन्द्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें सत्ता में आयी हैं तबसे पेट्रोल, डीजल के मूल्य में व्यापक वृद्धि से प्रदेश का किसान-मजदूर-नौजवान-महिलाएं सहित हर वर्ग बढ़ रही मंहगाई से पीडि़त है। वर्तमान केन्द्र की सरकार जब सत्ता में आयी थी उस समय अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल का जो मूल्य था आज उसके मूल्य में 52प्रतिशत कमी हो गयी है, फिर भी देश और प्रदेश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें केन्द्र की सरकार द्वारा 11बार सेन्ट्रल एक्साइज में (पेट्रोल में 133.47प्रतिशत और डीजल में 400.86प्रतिशत) बढ़ोत्तरी करने एवं प्रदेश सरकार द्वारा लगाये गये वैट से आज इनके मूल्य बेतहाशा बढ़ गये हैं। इसी प्रकार देश भर में सब्सिडी वाली रसोई गैस के सिलेण्डर में 75रूपये एवं मिट्टी के तेल के दामों में भी भारी वृद्धि की गयी है जिससे आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जीशान हैदर ने आज जारी बयान में कहा कि अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की इन जनविरोधी नीतियों एवं पेट्रोल, डीजल, रसोईगैस एवं मिट्टी के तेल के मूल्य में भारी वृद्धि से रोजमर्रा उपयोग की सभी आवश्यक वस्तुएं आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय मंत्री श्री के0जे0 अल्फोंस द्वारा पेट्रोल की कीमतों की लगातार वृद्धि को जायज ठहराना भाजपा की गरीब विरोधी सोच को उजागर करता है।
श्री हैदर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता के हितों के लिए सदैव संघर्ष करती रही है। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजबब्बर, सांसद के निर्देशानुसार आगामी दिनांक 18सितम्बर को प्रदेश की समस्त जिला/शहर कांग्रेस कमेटियों द्वारा पेट्रोल, डीजल के दामों में हुई बेतहाशा वृद्धि के चलते देश एवं प्रदेश में बढ़ती हुई मंहगाई के विरोध में एक दिवसीय धरना/प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लिये जाने की मांग करेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in