Categorized | लखनऊ.

शोक संदेश - श्री भाष्कर दास जी महाराज के महाप्रयाण पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की है

Posted on 17 September 2017 by admin

लखनऊ 16 सितम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी ने आज रामजन्म भूमि मामले के मुख्य पक्षकार ब्रम्हलीन संत श्री भाष्कर दास जी महाराज के महाप्रयाण पर हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय तथा महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल ने निर्मोही अखाड़ा के मध्य सरपंच भाष्कर दास जी महाराज के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि महराज श्री के जीवन का प्रत्येक क्षण भगवान श्री राम जन्म भूमि के लिए समर्पित था। महराज श्री पिछले 58 वर्षों से रामजन्म भूमि स्वामित्व को लेकर न्यायालय के माध्यम से प्रयत्नशील थे। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार ब्रम्हलीन संत के महाप्रयाण को एक अपूरर्णीय रिक्तता मानता है तथा ब्रम्हलीन आत्मा के प्रति अपना प्रणाम निवेदन करता है।
रामजन्म भूमि के प्रमुख पक्षकार निर्मोही आखाड़ा के महंथ ब्रम्हलीन संत भाष्कर दास महराज के महाप्रयाण के प्रति अपनी संवेदना वक्त करने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, श्री प्रकाश शर्मा, अश्वनी त्यागी, कान्ता कर्दम, जसवन्त सैनी, जेपीएस राठौर, रामनरेश रावत, रामबाबू निषाद, डा0 राकेश त्रिवेदी, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, सलिल विश्नोई, अशोक कटारिया, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, अनूप गुप्ता, सुभाष यदुवंश, गीता शाक्य, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, गोविन्द नारायण शुक्ला, रंजना उपाध्याय, अमर पाल मौर्य, कामेश्वर सिंह, महेश चन्द्र श्रीवास्तव, सुरेश अवस्थी, देवेन्द्र सिंह, चैधरी, धर्मवीर प्रजापति, मंजू दिलेर, शंकर गिरि, सह कोषाध्यक्ष नवीन जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी, डा0 मनोज मिश्र, डा0 चन्द्रमोहन, मनीष शुक्ला, राकेश त्रिपाठी, अनीला सिंह, प्रदेश मीडिया संपर्क प्रमुख मनीष दीक्षित, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दुबे, समीर सिंह, मीडिया सह संपर्क प्रमुख डा0 तरूणकांत त्रिपाठी, नवीन श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, सह मुख्यालय प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी आदि अनेक ने शोक संवेदना व्यक्त की।
ब्रम्हलीन संत श्री भाष्कर दास जी महाराज के अंतिम संस्कार में प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक तथा फैजाबाद के सांसद लल्लू सिंह ब्रम्हलीन संत श्री भाष्कर दास जी महाराज जी के अन्तिम संस्कार में उपस्थित होकर पार्टी की तरफ से श्रद्धाजंलि अर्पित की।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in