Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर चलने वाला जन सहयोग केन्द्र दिनांक 17 सितम्बर को स्थगित रहेगा

Posted on 17 September 2017 by admin

11कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने भाजपा मुख्यालय पर जनसमस्याओं का किया निवारण
लखनऊ 16 सितम्बर 2017, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी उपस्थित रहे। जनसहयोग केन्द्र पर आये हुए लोगो की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को उसके निस्तारण के लिए आदेश दिये। आज जन सहयोग केन्द्र पर लगभग 100 से अधिक समस्याएं आयी जिसके उचित निस्तारण के लिए सम्बन्धित जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये है,
पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बताया कि मदरसों में कैमरा लगाने के सवाल का जबाव देते हुये मंत्री ने कहा कि पढ़ाई ठीक हो रही है, अध्यापक अच्छा व्यवहार कर रहे है कि नहीं, मदरसों के अन्दर अन्य गतिविधियां ठीक चल रही है कि नहीं, इस के पीछे यह जानने का है मदरसों का पोर्टल बनाया गया हैं जिस पर मदरसों के संदर्भ में सभी जरूरी जानकारियां उपलब्ध कराने को कहा गया है जिसकी अंतिम तिथि 15 सितम्बर को बढ़ाकर 30 सितम्बर कर दी गयी है।
श्री चौधरी ने दोपहर 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक जनसमस्याओं के निस्तारण किया। मा0 मंत्री जी के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम निषाद एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति जनसमस्याओं के निराकरण में जुटे रहे।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर चलने वाला जन सहयोग केन्द्र दिनांक 17 सितम्बर को स्थगित रहेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष तथा जन सुनवाई केन्द्र के प्रभारी डा0 राकेश त्रिवेदी ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि संगठनात्मक गतिविधियो के कारण 17 सितम्बर को जन सुनवाई को स्थगित रखा गया है। अतः अपनी समस्याओं के समाधान हेतु भाजपा जन सुनवाई केन्द्र लखनऊ आने वाले लोग एक दिन 17 सितम्बर को लखनऊ न आए। 18 सितम्बर से पुनः जन सेवा केन्द्र अपने पूर्व निर्धारित समय और क्रमानुसार चलेगा।
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 18 सितम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी एवं प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in