Categorized | लखनऊ.

पुलिस और प्रशासन पूरी तरह उदासीन है

Posted on 15 September 2017 by admin

प्रदेश की कानून व्यवस्था किस कदर बद से बदतर हो चुकी है जिसका ताजा उदाहरण
दिनांक 13सितम्बर को राजधानी के इन्दिरा प्रतिष्ठान प्रांगण से चोरी हुई
बोलेरो गाड़ी है, जिसका आज तक पुलिस सुराग तक नहीं लगा पायी है। इतना ही नहीं
सीसीटीवी कैमरे से हुई पहचान के बावजूद भी अभी तक पुलिस और प्रशासन पूरी तरह
उदासीन है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता कृष्णकान्त पाण्डेय ने आज जारी बयान में कहा कि
राजधानी के इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में दिनांक 13 सितम्बर को आयोजित पूर्व
प्रधानमंत्री स्व0 इन्दिरा गांधी जी की जन्मशताब्दी वर्ष समारोह में आये हुए
जनपद कन्नौज के अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष श्री रामभरोसे की बोलेरो
गाड़ी नं. यूपी 74 एम 1711 चोरी हो गयी। जिसकी एफआईआर थाना विभूतिखण्ड में
पंजीकृत करायी गयी। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से साफ तौर पर बोलेरो को चोरी
करने वाले चोर जिस सफेद रंग की इंडिगो गाड़ी यूपी 65 आर.के. 8947 से आये थे
दिख रहे हैं, जिसकी एफआईआर दर्ज भी हो चुकी है किन्तु आज तीन दिन बीत जाने के
बाद भी पुलिस न तो गाड़ी का पता लगा पायी है और न ही उन बोलेरो को चुराने वाले
चोरों का ही सुराग लगा पायी है।
श्री पाण्डेय ने कहा कि जिस प्रांगण में हजारों लेागों की मौजूदगी में लखनऊ के
इतने विशिष्ट स्थान से दिन-दहाड़े गाड़ी चोरी हो रही है इससे स्पष्ट है कि
मौजूदा सरकार में चोरों और बदमाशों का मनोबल किस कदर बढ़ चुका है।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in