Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल ने राष्ट्रपति के सम्मान में स्वल्पाहार का आयोजन किया

Posted on 15 September 2017 by admin

राष्ट्रपति ने धन्वन्तरि वाटिका राजभवन में ‘श्वेत चम्पा’ का पौधा रोपित किया
राष्ट्रपति ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की

untitled-1उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने आज राजभवन में राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द के सम्मान में स्वल्पाहार का आयोजन किया। स्वल्पाहार में राष्ट्रपति की पत्नी श्रीमती सविता कोविन्द, मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री डी0बी0 भोसले तथा अन्य न्यायमूर्तिगण उपस्थित थे। राजभवन में राष्ट्रपति के साथ न्यायमूर्तिगण, राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का ग्रुप फोटो सेंशन भी हुआ।aks_6901
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति वाटिका जाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक, मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा सहित तथा अन्य लोग उपस्थित थे।img-20170915-wa0004
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द ने राज्यपाल को भारत के संविधान की एक प्रति भेंट की। इसके साथ ही राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द उनकी पत्नी श्रीमती सविता कोविंद, राज्यपाल श्री राम नाईक तथा उनकी पत्नी श्रीमती कुंदा नाईक ने धन्वन्तरि वाटिका राजभवन में ‘श्वेत चम्पा’ के पौधे भी रोपित किये। इस अवसर पर धन्वन्तरि वाटिका के प्रभारी एवं आयुर्वेद चिकित्सक राजभवन डा0 शिव शंकर त्रिपाठी द्वारा राष्ट्रपति को 2001 से 2016 तक धन्वन्तरि वाटिका द्वारा प्रकाशित पत्रक ‘शतायु की ओर’ के सोलह अंकों का संग्रह भेंट किया गया। इन पत्रकों में आयुर्वेद से जन स्वास्थ्य को कैसे निरोग रखा जाये, की जानकारी दी गई है। इस संग्रह की सराहना राष्ट्रपति द्वारा की गई।
राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द को राजभवन में राज्यपाल के विधि परामर्शी श्री एस0एस0 उपाध्याय ने अपने द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘द गवर्नर्स गाइड’ की प्रति भेंट की। पुस्तक की सराहना करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि यह पुस्तक राज्यपालों के लिये अत्यन्त उपयोगी है। राष्ट्रपति ने अपने सचिव को निर्देश दिया कि ‘द गवर्नर्स गाइड’ की 50 प्रतियां उन्हें उपलब्ध कराई जाए जिन्हें आगामी 11 से 13 अक्टूबर, 2017 तक राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले राज्यपालों के सम्मेलन में प्रत्येक राज्यपाल को भेंट की जायेगी।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in