Categorized | लखनऊ.

15 सितम्बर को 09 जनपदो में होगा ‘पिछड़ा वर्ग प्रतिभा सम्मान’ समारोह

Posted on 14 September 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी पिछ़डा वर्ग द्वारा पं0 दीनदयाल जन्मशताब्दी वर्ष पर पूरे प्रदेश में पिछडे वर्ग के प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित करने के लिए ‘‘15 अगस्त से 15 सितम्बर’’ तक आयोजित होने वाली प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम कल 15 सितम्बर को प्रदेश के 09 जनपदों में आयोजित होगें।
प्रदेश मंत्री एवं पिछड़ा वर्ग सम्मान समारोह कार्यक्रम के प्रभारी अमरपाल मौर्य ने बताया कि कार्यक्रमों के इसी क्रम में कल 15 सितम्बर को प्रदेश के 09 जनपदों में कार्यक्रम आयोजित हांेगे। अमरोहा में प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी, बदायूं में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन आर्य, बरेली जिला में सांसद राजेश वर्मा एवं क्षेत्रीय महामंत्री दुर्विजय सिंह शाक्य, पीलीभीत में सांसद धर्मेन्द्र कश्यप एवं भवानी सिंह, बांदा में प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति एवं विधायक करण सिंह पटेल, फर्रूखाबाद में पूर्व संगठन मंत्री प्रकाश पाल एवं प्रदेश मंत्री श्रीमती गीता शाक्य, ललितपुर पूर्व मंत्री हरगोविन्द सिंह कुशवाहा एवं क्षेत्रीय मंत्री संजीव श्रृगंऋिषी, चित्रकूट में पूर्व डिप्टी मेयर श्रीमती अनामिका निषाद एवं विधायक चन्द्रपाल कुशावाहा तथा इलाहाबाद महानगर में कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष उत्तर मौर्य बतौर वक्ता उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in