Categorized | लखनऊ.

‘उज्जवल यूपी, उत्तम यूपी’ की ओर बढ़ रहा प्रदेश-डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 14 September 2017 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली ‘पूत के पांव पालने में दिखाई पड़ने’ की कहावत को चरितार्थ कर रही है। प्रदेश सरकार के पहले छह महीनों में जिस तरह से कल्याणकारी और सख्त निर्णय लिए गए हैं उससे बीमारू राज्य का दर्जा पा चुके उत्तर प्रदेश के उज्जवल और उत्तम भविष्य की नई नींव पड़ी है।
प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि प्रदेश में सत्ता संभालते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह से सभी विभागों की समीक्षा कर विकास का खाका खींचा उसकी मिसाल पिछले पंद्रह वर्षों में तो देखने को ही नहीं मिली। सपा और बसपा के मुख्यमंत्री जहां अपने घरों में छिपकर सरकार चलाते थे ताकि उनके भ्रष्टाचार पर किसी की नजर न पड़ सके वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नियमित तौर पर अपने सरकारी कार्यालय में बैठकर सरकार के कामकाज को गति दे रहे हैं।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के पहले छह महीनों में जिस तरह से ईमानदार और स्वच्छ छवि के अधिकारियों को तवज्जो दी गई है उससे ही सरकार की मंशा साबित हो जाती है। सरकार यूपी को देश ही नहीं विश्व का सबसे संपन्न क्षेत्र बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है। किसानों की कर्जमाफी, सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को निःशुल्क ड्रेस और जूते-मोजे, किसी भी तरह के अवैध धंधे करने वालों पर नकेल कसने के साथ जिस तरह अपराधियों की घेराबंदी की जा रही है उससे प्रदेश में एक नया माहौल बना है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने कहा कि सपा-बसपा की सरकारों में सरकारी संरक्षण में हुए अपराधों के दहशत में जी रही जनता को अब भयमुक्त वातावरण मिला है। अपराधियों को ढूंढ़-ढूंढ़ कर पकड़ा जा रहा है और पुलिस पर हमला करने का जवाब उल्टा हमला करके ही दिया जा रहा है। अभी तक अपराधियों की गोलियों का शिकार होने वाली पुलिस अब अपराधियों पर कहर बनकर टूट रही है। हालात यह है कि अब यूपी पुलिस के खौफ से अपराधी दूसरे प्रदेशों में जाकर आत्मसमर्पण कर रहे हैं। अपराध मुक्त वातावरण में प्रदेश में निवेश का माहौल बनाया है। अब देश विदेश का हर बड़ा उद्योगपति यूपी में निवेश करने को इच्छुक दिख रहा है। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में वह दिन दूर नहीं जब यूपी तरक्की के मामले में दूसरे प्रदेशों को काफी पीछे छोड़ देगा।

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in